फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health department team raided the clinic in haldwani

Haldwani: बगैर रजिस्ट्रेशन और डिग्री के चला रहे थे क्लिनिक, स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा; बिक्री पर लगाई रोक

Thu, 04 Apr 2024 11:31 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 04 Apr 2024 11:31 AM IST
सार

हल्द्वानी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को कुछ क्लिनिक और मेडिकल स्टोर में छापा मारा। बगैर रजिस्ट्रेशन और डिग्री चल रहे तीन क्लिनिकों को नोटिस जारी करने के साथ 20 हजार का चालान और एक मेडिकल स्टोर की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है।

 

विज्ञापन
Health department team raided the clinic in haldwani
स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक पर मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शिकायत पर बुधवार को राजपुरा में कुछ क्लिनिक और मेडिकल स्टोर में छापा मारा। बगैर रजिस्ट्रेशन और डिग्री चल रहे तीन क्लिनिकों को नोटिस जारी करने के साथ 20 हजार का चालान और एक मेडिकल स्टोर की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. रजत भट्ट, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल लसपाल, ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट और अर्बन हेल्थ ऑफिसर राघवेंद्र सिंह रावत ने राजपुरा क्षेत्र में छापा मारा। एसीएमओ डॉ. भट्ट ने बताया कि कुमाऊं डेंटल क्लीनिक नियमों के मुताबिक रजिस्टर्ड नहीं था। वहीं अजहरी हेल्थ क्लीनिक और पीके राय क्लीनिक में बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण नहीं हो रहा था। मौके पर संचालकों की डिग्री भी नहीं मिली। इसके बाद तीनों क्लीनिक संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। डेंटल क्लीनिक पर 10 हजार और अन्य दोनों क्लीनिकों का पांच-पांच हजार रुपये का चालान किया गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Ramnagar News: घुसपैठ की आशंका, कॉर्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा पर अलर्ट; जानें किससे है वन्यजीवों को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि एक मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी दवा समेत अन्य कमियां मिलने पर ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत उसके क्रय-विक्रय पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed