{"_id":"658496b6c8522b180408bb34","slug":"health-department-alert-regarding-new-variants-of-corona-haldwani-news-c-8-1-hld1006-279922-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus variant JN.1: नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, सीएमओ ने डॉक्टरों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus variant JN.1: नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, सीएमओ ने डॉक्टरों को दिए निर्देश
Fri, 22 Dec 2023 10:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:35 AM IST
सार
कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड में आ गया है। नैनीताल में भी सीएमओ की ओर से अस्पतालों में चिकित्सकों को निर्देश दे दिए हैं। वहीं, मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी में जांच को लेकर सभी सुविधाएं तैयार है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विस्तार
देश में कोरोना के नए केस सामने आने के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड में आ गया है। नैनीताल में भी सीएमओ की ओर से अस्पतालों में चिकित्सकों को निर्देश दे दिए हैं। वहीं, मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी में जांच को लेकर सभी सुविधाएं तैयार है। हालांकि कोई सैंपल काफी समय से नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी कहती हैं कि जिले के सभी अस्पतालों में अलर्ट रहने के साथ साथ संदिग्ध मरीजों पर नजर रखने व जरूरत पड़ने पर उनकी स्क्रीनिंग व जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पर भीड़भाड़ से जाने से बचने जैसी सावधानियां भी लोग को बरतनी चाहिए। अभी तक जिले में कोई भी संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
वहीं, मेडिकल काॅलेज, हल्द्वानी में कोविड की जांच को लेकर सभी तैयारी पूरी हैं। यहां के माइक्रोबायलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश कहते हैं कि जांच की पूरी तैयारी है। बीते दिनों बागेश्वर जिले से दो संदिग्ध सैंपल आए थे, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। इसके बाद से कोई भी सैंपल नहीं आया है।
मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी कहते हैं कि कि शासन ने जो निर्देश दिए हैं, उसके हिसाब से कदम उठाएं जा रहे हैं। अस्पताल में ट्रूनेट से लेकर आरटीपीसीआर जांच से जुड़े सभी संसाधन मौजूद हैं। इलाज को लेकर भी सभी प्रबंध हैं।