फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   He Congress are in dilemma

चिदंबरम को लेकर दुविधा में रहे कांग्रेसी

Fri, 27 Nov 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Fri, 27 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
He Congress are in dilemma

 पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के नैनीताल आने पर कांग्रेसियों के सामने दुविधा की स्थिति रही। एक ओर वह अपनी ही सरकार में पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेसी की अगवानी और स्वागत करने को उत्सुक थे वहीं जब उन्हें पता चला कि वह दिल्ली से अपनी ही सरकार प्रदेश सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में दो निजी कंपनी द्वारा दायर याचिका की पैरवी करने पहुंचे हैं तो वह सभी चिदंबर से मिले बगैर चुपचाप खिसक लिए।

विज्ञापन


दरअसल चिदंबरम बृहस्पतिवार को राज्य सरकार के खिलाफ निजी कंपनी यूनाईटेड स्प्रीट लिमिटेड व परनोड रिकार्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर याचिका की पैरवी करने दिल्ली से यहां हाईकोर्ट आए थे। पूर्व वित्तमंत्री को इन कंपनियों ने हाईकोर्ट में पैरवी के लिए अपना वकील नियुक्त किया है।
विज्ञापन


 कांग्रेसियों को जानकारी मिली कि चिदंबरम नैनीताल में बार एसोसिएशन के किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं तो वह उनसे मुलाकात करने चले गए। लेकिन हाईकोर्ट पहुंचने पर कांग्रेसियों को पता चला कि प्रदेश सरकार के खिलाफ निजी कंपनियों द्वारा दायर याचिका की पैरवी करने पूर्व वित्तमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम नैनीताल आए हैं तो उनके सामने मुंह छिपाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बिना स्वागत किए ही वहां से चुपचाप खिसक लिए। इस संबंध में चिदंबरम से मुलाकात करने आए कांग्रेसियों से संपर्क साधा गया तो किसी ने भी अपना नाम उजागर करने से साफ मना कर दिया। एक कांग्रेसी नेता ने दबी जुबान से यहां तक कहा कि निजी कंपनियों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ याचिका दायर की है और उन कंपनियों की पैरवी भी कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता और सुप्रीमकोर्ट के अधिवक्ता पी चिदंबरम यहां आए हैं तो उनका अपनी ही सरकार से लड़ना ठीक नहीं है।

इससे आने वाले चुनावों में अपनी ही सरकार को नुकसान हो सकता है। शायद यही वजह रही कि वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम हल्द्वानी से लेकर नैनीताल तक मीडिया से दूरी बनाए रहे और यहां तक कि उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को हूटर बजाने से भी मना कर दिया। एक होटल में टिके तो वहां भी किसी से मुलाकात नहीं कराने के निर्देश दिए थे।

पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम नैनीताल हाईकोर्ट के ऐतिहासिक भवन को काफी देर तक निहारते रह गए। उन्होंने कहा कि यह आलीशान भवन है। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि यह एतिहासिक हेरिटेज इमारत है।

 चिदंबरम हाईकोर्ट में प्रदेश सरकार के खिलाफ यूनाईटेड स्प्रीट लिमिटेड व परनोड रिकार्ड इंडिया प्रा.लि. कंपनी की पैरवी के लिए पहुंचे थे। मामले में मीडिया कर्मियों ने उनसे कई बार बात करने का प्रयास किया। लेकिन वह बार-बार मीडिया कर्मियों से दूरी बनाते रहे और ना ही कुछ इस मामले में बोले। सूत्र बताते हैं कि काठगोदाम से नैनीताल को चलते ही वित्तमंत्री चिदंबरम ने वीआईपी सुविधा तो ली लेकिन किसी को पता नहीं चले, इसलिए एस्कार्ट को हूटर बजाने से मना कर दिया।


पी. चिदंबरम सुबह पांच बजे काठगोदाम से कार द्वारा नैनीताल के होटल शेरवानी में  सुबह 6.30 बजे पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को उन्होंने मना कर रखा था कि वह किसी को मिलने के लिए अंदर न भेजें। होटल परिसर में पुलिस सुरक्षा में रहे और सुबह 10 बजे हाईकोर्ट में पैरवी करने के लिए पहुंचे। वह शाम 6 बजे काठगोदाम के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed