फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hathi Dagar Tourism Zone opened for tourists

Ramnagar News: पर्यटकों के लिए खुला हाथीडगर पर्यटन जोन, विधायक और डीएफओ ने हरी झंडी दिखाकर किया जोन का शुभारंभ

Mon, 11 Nov 2024 07:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Nov 2024 07:21 PM IST
सार

हाथीडगर पर्यटन जोन को सोमवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट और डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जिप्सियों को रवाना कर जोन का शुभारंभ किया। पहले दिन 228 पर्यटकों ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
Hathi Dagar Tourism Zone opened for tourists
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के अंतर्गत हाथीडगर पर्यटन जोन को सोमवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट और डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जिप्सियों को रवाना कर जोन का शुभारंभ किया। पहले दिन 228 पर्यटकों ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

बता दें कि मानसून सीजन में तराई पश्चिमी वन प्रभाग का हाथीडगर जोन बंद कर दिया गया था। ढेला नदी पर लकड़ी का पुल निर्माण करने के अब विभाग ने पर्यटन जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया है। डीएफओ ने बताया कि हाथीडगर जोन में 10 किमी के नए ट्रैक को जोड़ा गया है। पहले पर्यटक केवल एक ही ट्रैक पर जंगल सफारी करते थे, लेकिन अब वे दोनों ट्रैक पर जंगल सफारी कर सकेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले दिन सुबह 30 जिप्सियों में 180 और शाम को आठ जिप्सियों में 48 पर्यटकों ने जंगल सफारी की। वहां भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी, एसडीओ मनीष जोशी, आमपाेखरा रेंज के रेंजर पूरन खनायत आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed