फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Has divided the United Czech What

बंटवारा हो गया तो संयुक्त चेक किसलिए

Thu, 30 Apr 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़ Updated Thu, 30 Apr 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Has divided the United Czech What

बेमौसम बरसात से फसलों को हुए नुकसान पर मरहम लगाते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से ग्राम पंचायत जयपुर खीमा में राहत राशि के चेक बांटे गए। इसके तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 127 किसानों को एक लाख 27 हजार रुपए की राशि का वितरण किया गया। लेकिन कुछ किसानों ने जमीन का बंटवारे के बावजूद संयुक्त रूप से चेक मिलने पर प्रदेश सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया।

विज्ञापन


बुधवार को ग्राम पंचायत जयपुर खीमा में राजस्व कर्मियों की ओर से क्षेत्र के 127 किसानों को एक हजार रुपए प्रति किसान के रूप में चेक वितरित किया गया। इसके लिए किसान के पास न्यूनतम सवा दो बीघा जमीन को मानक बनाया गया था। चेक वितरण के दौरान कुछ किसानों को परिवार में जमीन का बंटवारा होने पर अलग-अलग एक-एक हजार रुपए का चेक दिया गया, जबकि कुछ किसानों को बंटवारा होने के बावजूद संयुक्त रूप से एक ही व्यक्ति के नाम एक हजार रुपए का चेक दिया गया। इससे किसानों में रोष फैल गया।
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि एक तो सरकार इतना कम मुआवजा दे रही है, ऊपर से परिवार में बंटवारे के बाद भी संयुक्त रूप से चेक दिए जा रहे हैं, यह गलत है। जब परिवार का बंटवारा हो चुका है तो बंटवारे के हिसाब से ही चेक मिलने चाहिए। किसानों ने सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए बंटवारा होने के बाद अलग-अलग चेक वितरण की मांग की। इधर, परिवार का बंटवारा होने वाले जिन किसानों को बुधवार को चेक नहीं मिले, उन्होंने दो-टूक कहा कि यदि हमें इस तरह से संयुक्त चेक मिलेगा तो हम नहीं लेंगे। इस दौरान पटवारी भूपेश कुमार, राजस्व कर्मी पंकज गरवाल, कीर्ति पाठक, संदीप पांडे, सीमा पाठक, राकेज कबडवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंटवारा हुआ पर संयुक्त चेक
दुर्गा भगवानपुर गांव निवासी स्व. भवानी दत्त जोशी के पांच पुत्र खीमानंद जोशी, घनश्याम जोशी, दिनेश जोशी, विपिन जोशी और उर्बादत्त जोशी हैं। इनमें से उर्बादत्त जोशी का निधन हो चुका है, उनके पुत्र राजेश और गिरिजेश जोशी (इनमें बंटवारा नहीं हुआ है) हैं। इनको संयुक्त रूप से सिर्फ घनश्याम जोशी को पटवारी भोलादत्त तिवारी ने एक हजार रुपए का चेक दिया है। इस हिसाब से प्रत्येक भाई को फसल नुकसान के मुआवजे के रूप में मात्र दो-दो सौ रुपए ही मिले।


अलग-अलग चेक
गांव धनपुर निवासी किसनानंद बिरखानी के भी पांच पुत्र नारायण दत्त बिरखानी, पूर्णानंद बिरखानी, प्रवीण बिरखानी, नवीन बिरखानी और आनंद बिरखानी हैं। इन सभी का भी बंटवारा हो चुका है और प्रत्येक एक-एक हजार रुपए का चेक पटवारी भूपेश कुमार ने दिया है।

मामला फिलहाल संज्ञान में नहीं है, अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराई जाएगी। बंटवारा हो चुके परिवारों को अलग-अलग ही चेक बांटे जाएंगे।
भुवन चंद्र कांडपाल, तहसीलदार, लालकुआं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed