फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haryana dominated in fencing

Nainital News: फेंसिंग में हरियाणा का रहा दबदबा

Sun, 14 Sep 2025 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 14 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Haryana dominated in fencing
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों से परिजय प्र
हल्द्वानी। हरियाणा की टीम के विजयी अभियान के साथ शनिवार को गौलापार स्टेडियम के मानसखंड खेल परिसर में 20वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रतियोगिता का समापन हो गया। बालिका कैडेट टीम एपी वर्ग में हरियाणा की खुशी, अंशिका राणा, आंचल सिंह और पावनी सिंह ने प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ की टीम रजत पदक के साथ दूसरे और महाराष्ट्र की टीम कांस्य पदक पाकर तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में भी हरियाणा का दबदबा रहा। जितेश, अश्विन कुमार, सक्षम और आर्यन यादव ने स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की टीम ने रजत और उत्तर प्रदेश की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 19 और बालक वर्ग की 22 टीमों ने भाग लिया। उत्तराखंड की टीम बालिका वर्ग में 13वें और बालक वर्ग में नौवें स्थान पर रही। समापन समारोह में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता, नैनीताल विधायक सरिता आर्य, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश नेगी, उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एनएस रावत आदि मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों से परिजय प्र

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों से परिजय प्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed