फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Harish Rawat in Lalkua

कार्यकर्ताओं से दो-चार दिन की इजाजत मांग कर देहरादून को रवाना हुए हरदाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Harish Rawat in Lalkua
Harish Rawat in Lalkua - फोटो : LALKUAN
लालकुआं/हल्दूचौड़। चुनाव संपन्न होने के बाद भी लगातार लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मिल रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को देहरादून रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने अपने विशेष अंदाज में विनम्र भाव से कार्यकर्ताओं से दो-चार दिन के लिए विधानसभा क्षेत्र से बाहर जाने की इजाजत मांगी।
विज्ञापन

तीनपानी स्थित अस्थायी आवास में रह रहे हरदा से मिलने के लिए शुक्रवार को भी सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। सुबह जब तक हरदा उठते तब तक बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी थी। उनसे मिलने के लिए लालकुआं विधानसभा क्षेत्र समेत कुमाऊं भर से कार्यकर्ता पहुंचे थे। इनमें कई ऐसे नेता भी शामिल थे जो इस बार पार्टी के दावेदार रहे। अस्थायी आवास में कार्यकर्ताओं से बारी-बारी से मिलने के बाद वह क्षेत्र को निकले। इस दौरान वह गोरापड़ाव स्थित गोपाल सिंह अधिकारी और बरेली रोड स्थित महेंद्र सिंह नेगी के आवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर सभी विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। क्षेत्र की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह क्षेत्रवार समस्याओं की सूची बनाएं। सभी समस्याओं का हर हाल में निदान किया जाएगा।
विज्ञापन

रावत ने हल्दूचौड़ नया बाजार स्थित केशव प्लाजा में मल्टी प्लैक्स सिनेमा घर का उद्घाटन किया। बाद में वह एक शादी समारोह में भी शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैक्वाल, उमेश कबडवाल, ग्राम प्रधान रुक्मिणी नेगी, लवी चिलवाल, सीमा पाठक, कैलाश दुम्का, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, चेयरमैन लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, भुवन पांडे, हेमंत पांडे, रविशंकर तिवारी, बीडी खोलिया, कैलाश बमेठा, गिरधर बम, सुरेंद्र लटवाल, प्रधान मीना भट्ट, योगेश महतोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed