फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Harela festival will be celebrated in the district for a week from 15th

Nainital News: 15 से हफ्ते भर तक जिले में मनाया जाएगा हरेला उत्सव

Sat, 13 Jul 2024 07:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 13 Jul 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
Harela festival will be celebrated in the district for a week from 15th
हल्द्वानी। डीएम वंदना सिंह ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर हरेले के मौके पर वृहद स्तर पर पौधरोपण कराने की रूपरेखा तैयार की। डीएम ने कहा कि जिले में 15 जुलाई से हफ्ते भर तक हरेला पर्व मनाया जाएगा जिसमें स्वच्छता, पौधरोपण व जल संरक्षण आदि कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


तय किया गया कि नैनीताल रोड स्थित नगर निगम के 12 पार्कों में हरेला का जिलास्तरीय कार्यक्रम होगा। 16 जुलाई को सामुदायिक जनसहभागिता के माध्यम से वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए सीडीओ, उद्यान, वन और नगर निगम को समन्वय कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कहा कि फॉरेस्ट फायर, जल संरक्षण, स्वच्छता आदि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

तय किया गया कि हरेला सप्ताह के तहत 15 जुलाई को स्वच्छता अभियान और गड्ढा खुदान कार्यक्रम, 16 और 17 जुलाई को विभिन्न स्थलों पर पौधरोपण, 18 जुलाई को सभी ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के कार्य कराए जाएंगे। 19 से 22 जुलाई तक अलग अलग विभागों की ओर से जल संरक्षण के कार्यों को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यशालाएं होंगी। बीडीओ इसके नोडल अधिकारी होंगे। बैठक में सीडीओ अशोक पांडेय, उप नगर आयुक्त तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed