फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hare Krishna - Hare devotees on Rama

हरे कृष्णा-हरे राम पर झूमे भक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Hare Krishna - Hare devotees on Rama
हल्द्वानी में इस्कॉन द्वारा निकाली गई रथयात्रा में रथ खिंचते श्रद्धालु। अमर उजाला
हल्द्वानी। सुंदर फूलों और मालाओं से सजे आकर्षक रथ पर सवार होकर जब भगवान कृष्ण राधा रानी के संग शहर भ्रमण में निकले तो मानो भक्तों की मुराद पूरी हो गई। हरि बोल... हरे कृष्णा हरे राम... के जयकारों से शहर गूंजायमान हो गया। बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष हर किसी में भक्ति का ऐसा रंग चढ़ा कि हर कोई भगवान के रथ से बंधी रस्सियों को खींचता चला गया।
विज्ञापन

इस्कॉन परिवार की ओर से आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ मंगलवार को दोपहर 2:15 बजे पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हाल से हुआ।
इस्कॉन के वरिष्ठ प्रचारक सचिनंदन दास प्रभु ने कहा कि हर दिन भक्त अपनी मनोकामनाओं के लिए भगवान के दर्शनों को मंदिर में जाते हैं लेकिन आज भगवान खुद भक्तों को बीच आए हैं। रथ यात्रा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपूर जलाकर भगवान की आरती की गई। मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, गौ रक्षा केंद्र परमा हल्दूचौड़ के संचालक रामेश्वर दास, इस्कॉन हल्द्वानी के प्रभारी जय जगदीश दास ने नारियल तोड़ा और रथ के आगे झाड़ू लगाकर यात्रा को रवाना किया। जय जगन्नाथ, हरि बोल, स्वागतम कृष्णा सु स्वागतम कृष्णा, शरणागतम कृष्णा, गोविंद हरी गोपाल हरी... के जयकारों से श्रद्धालुओं ने भगवान का स्वागत किया। दक्षिण भारत से आए कलाकारों ने रथयात्रा मार्ग पर आकर्षक रंगोली बनाई तो हर कोई देखता रह गया। इंग्लैंड, रसिया, यूक्रेन से विदेशी महिला भक्त कृष्ण भक्ति में झूम उठीं। सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय रेलवे बाजार के विद्यार्थियों ने प्रसाद वितरण में सेवाएं दी। श्रीकृष्ण, राधा रानी और गोपियों की वेशभूषा में सजीं गौ रक्षा केंद्र परमा हल्दूचौड़ से आई बालिकाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कालाढूंगी रोड होते हुए शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए रथयात्रा रामपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन पहुंची। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच 56 भोग, आरती, प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, हरिशरणम जन प्रमुख राम गोविंद दास भाईजी, मधुसूदन दास, डॉ. दीपा गोस्वामी, गोपाल पाल, भोला केशरवानी, रोहित गुप्ता, अतुल गुप्ता, मिंटू गुप्ता, राजीव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, दीनबंधु दास, नीरज शारदा, आलोक शारदा, भोला भट्ट, दामोदर दास, राधा गिरधारी दास, ब्रज बल्लभ दास, गोपीनाथ दास, नारद मुनि दास, दानवीर कर्ण दास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed