फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hanuman-Ravan dialogue and the drama of Lanka Dahan captivated the mind.

Nainital News: हनुमान-रावण संवाद और लंका दहन की लीला ने मन मोहा

Mon, 23 Sep 2024 07:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 23 Sep 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Hanuman-Ravan dialogue and the drama of Lanka Dahan captivated the mind.
रामनगर। आदर्श रामलीला समिति की ओर से भवानीगंज में शनिवार की रात को हनुमान का अशोक वाटिका पहुंचने, अक्षय वध, मेघनाद-हनुमान युद्ध, हनुमान-रावण संवाद और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। लंका में हनुमान के प्रवेश और लंका दहन की लीला के मंचन को दर्शकों ने खूब सराहा। हनुमान की भूमिका किशोर चंद्रा ने, रावण की सुशील जोशी ने, मेघनाद की भूमिका में गगन बिष्ट ने, विभीषण की नवीन बिष्ट ने, अक्षय कुमार की विनय कुमार ने, नल की सोनू और नील की भूमिका अंश भटनागर ने निभाई। इससे पूर्व मंचन का शुभारंभ कारोबारी बलविंदर सिंह उर्फ शंटू ने दीप प्रज्वलित कर किया। संवाद
विज्ञापन

--
लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारी जोरों पर

लालकुआं (नैनीताल)। आदर्श श्री रामलीला कमेटी की ओर से होने वाली श्री रामलीला मंचन की तैयारियां जोरों पर हैं। डायरेक्टर पान सिंह बिष्ट के निर्देशन में रामलीला में अभिनय निभाने वाले कलाकार रिहर्सल कर रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष बीसी भट्ट ने बताया कि प्रथम नवरात्र से आंबेडकर पार्क में रामलीला की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला में कई किरदार महिला पात्र भी निभाएंगी। वहां लक्ष्मण खाती, धन सिंह बिष्ट, राजकुमार सेतिया, हेमंत नरूला, कुलदीप जोशी, हेमंत पांडे, मीना रावत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed