फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hanging sword on the recognition of MBBS

एमबीबीएस की मान्यता पर लटकी तलवार 

Thu, 20 Jul 2017 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Thu, 20 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
Hanging sword on the recognition of MBBS
doctors day

राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की मान्यता को लेकर तलवार लटक गई है। मेडिकल कॉलेज की ओर से भेजी गई अनुपालन की रिपोर्ट को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने मानने से इन्कार कर दिया है। तमाम आपत्तियां लगाते हुए दस दिनों के भीतर दोबारा अनुपालन की रिपोर्ट भेजने को कहा है।

विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य ने भी स्वीकार किया कि फैकल्टी पूरी नहीं है और मान्यता मिलना मुश्किल है।   मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने एमबीबीएस की मान्यता को लेकर अप्रैल-मई में सुशीला तिवारी अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां मिली थीं और फैकल्टी भी पूरी नहीं थी।
विज्ञापन


मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने आपत्तियां लगाते हुए अनुपालन रिपोर्ट भेजने को कहा था। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने अनुपालन के बाद रिपोर्ट भेजी थी मगर एमसीआई ने रिपोर्ट को अमान्य कर दिया है। सूत्रों की मानें तो मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने अनुपालन रिपोर्ट को मानने से इन्कार कर दिया है साथ ही कई आपत्तियां लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीआई ने दस दिनों के भीतर दोबारा अनुपालन रिपोर्ट भेजने को कहा है। सूत्रों की मानें तो मेडिकल कॉलेजों में लगभग 40 प्रतिशत की कमी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि फैकल्टी की कमी है और कई डॉक्टर हाल ही में छोड़ गए हैं।


एमसीआई के पत्र का जवाब भेज दिया गया है कि अनुपालन में कुछ समय लगेगा। उन्होंने स्वीकार किया कि फैकल्टी की कमी के कारण मान्यता को लेकर संकट हो रहा है। प्राचार्य का कहना है कि 20 प्रतिशत फैकल्टी की कमी है। ऐसे में माना जा सकता है कि एमबीबीएस की मान्यता पर अब तलवार लटक रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed