{"_id":"6656d27436a28647230ef35a","slug":"haldwani-weather-temperature-crosses-40-degrees-in-haldwani-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Weather: हल्द्वानी शहर का पारा लगातार 40 डिग्री पार, अलर्ट जारी; पिछले पांच दिनों में ये रहा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Weather: हल्द्वानी शहर का पारा लगातार 40 डिग्री पार, अलर्ट जारी; पिछले पांच दिनों में ये रहा पारा
Wed, 29 May 2024 12:30 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 29 May 2024 12:30 PM IST
सार
हल्द्वानी में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिन से हल्द्वानी का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। मंगलवार को शहर का तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम पारा एक डिग्री बढ़कर 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
हल्द्वानी में गर्मी अब जान ले रही है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौतपा में सूरज की तपिश ज्यादा झुलसा रही है। 23 मई के बाद शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिन से हल्द्वानी का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। मंगलवार को शहर का तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम पारा एक डिग्री बढ़कर 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस और तेज गर्म हवाओं से लोग बेहाल दिखे। दोपहर में सड़कों पर यातायात कम रहने के साथ बाजारों से रौनक गायब दिखी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- रातभर खाई में पड़ा रहा परिवार: सुबह होने पर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचा अर्नव; ग्रामीणों को दी हादसे की सूचना
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन तेज गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को आद्रता 34 प्रतिशत रही। इस दौरान दक्षिण पश्चिम से 11.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। 30 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश रहने की संभावना है।
विज्ञापन
पिछले पांच दिनों में ये रहा पारा
23 मई 37 डिग्री सेल्सियस
24 मई 38.8 डिग्री सेल्सियस
25 मई 39.5 डिग्री सेल्सियस
26 मई 42.2 डिग्री सेल्सियस
27 मई 41 डिग्री सेल्सियस