फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Violence: SSP Prahlad Narayan Meena said that strict action will be taken against the miscreants

हिंसा के बाद हल्द्वानी: उकसाने वाले चिह्नित, एसएसपी बोले- ऐसी कार्रवाई करेंगे...जो उत्तराखंड के लिए बनेगी नजीर

Wed, 14 Feb 2024 10:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 14 Feb 2024 10:52 AM IST
सार

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा पर एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने उपद्रवियों को उकसाने वाले लोगों को चिह्नित कर लिया है। उपद्रवियों की संपत्ति को खंगाला जा रहा है। मास्टर माइंड अब्दुल मलिक की संपत्ति की जांच जारी है। 
 

विज्ञापन
Haldwani Violence: SSP Prahlad Narayan Meena said that strict action will be taken against the miscreants
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी हिंसा पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि पुलिस ने उपद्रवियों को उकसाने वाले लोगों को चिह्नित कर लिया है। उपद्रवियों की संपत्ति को खंगाला जा रहा है। मास्टर माइंड अब्दुल मलिक की संपत्ति की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि ऐसी सख्त कार्रवाई की जाएगी जो उत्तराखंड के लिए नजीर बनेगी।

विज्ञापन

मंगलवार शाम पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की तलाश के लिए कई टीमें यूपी और दिल्ली भेजी गई है। उसकी संपत्ति का चिह्नीकरण जारी है। हथियार उपलब्ध कराने वाले, उपद्रवियों को उकसाने वाले लोगों को भी चिह्नित कर लिया गया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि कानून के हिसाब से काम किया जाएगा। डीआईजी योगेंद्र रावत ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Violence: सीएम का उपद्रवियों को बड़ा जवाब, 24 घंटे में धामी की घोषणा पर एक्शन; चौंक गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई महिलाएं भी हिरासत में
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि बनभूलपुरा में सीसीटीवी, वीडियो फुटेज में महिलाएं भी देखी गई हैं। वे घर की छतों और दरवाजे से पत्थर और बोतल मार रही थीं। कई महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।

आज खुलेगा बाजार
एसएसपी ने कहा कि बुधवार को बाजार खुला रहेगा। सिर्फ बनभूलपुरा क्षेत्र में ही कर्फ्यू लगा रहेगा। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों में पुलिस कार्रवाई करेगी। इनकी निगरानी सोशल मीडिया सेल कर रही है।

हथियार सप्लाई किसने की, यह देखा जा रहा है
एसएसपी ने कहा कि हथियार सप्लाई किसने की, कहां से हथियार लाए गए। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। हथियारों के साथ पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

घर छोड़कर भागने वालों की तलाश में गई है टीमें
एसएसपी ने कहा कि घर छोड़कर भागने वाले उपद्रवियों की तलाश में पुलिस को ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और यूपी के कई जिलों में भेजा गया है। इन उपद्रवियों को कहीं से भी ढूंढ लाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed