फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Violence: Posters of mastermind Malik pasted on Nepal border

Haldwani: अब मास्टरमाइंड मलिक पर डबल एक्शन, नेपाल सीमा पर चस्पा किए गए वांटेड अब्दुल के पोस्टर; जानें अपडेट

Thu, 22 Feb 2024 11:45 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 22 Feb 2024 11:45 AM IST
सार

Haldwani News: हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड मलिक नेपाल के रास्ते विदेश भाग सकता है। इसे देखते हुए पुलिस की एक टीम चंपावत और दूसरी टीम बनबसा में डेरा डाले हुए है। पुलिस ने बुधवार को नेपाल बार्डर में वांटेड अब्दुल मलिक और उसके बेटे के पोस्टर लगाए।
 

विज्ञापन
Haldwani Violence: Posters of mastermind Malik pasted on Nepal border
Posters of mastermind Malik - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसका बेटा अब्दुल मोईद नेपाल के रास्ते विदेश भाग सकता है। इसकी पूरी संभावना है इसे देखते हुए एक टीम ने चंपावत, दूसरी टीम ने बनबसा में डेरा डाला हुआ है। उधर बुधवार को पुलिस टीम ने बनबसा और नेपाल बार्डर में वांटेड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के पोस्टर लगाए।

विज्ञापन

लाइन नंबर 8 बनभूलपुरा निवासी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद को उपद्रव का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। परिवार समेत दोनों दंगे के दिन से ही फरार हैं। इन दोनों की बीवियों का भी उसी दिन से कोई पता नहीं है। वे दोनों भी पुलिस के रडार पर हैं।

विज्ञापन

पुलिस दोनों की कुर्की कर चुकी है। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विभिन्न एयरपोर्ट से डाटा प्राप्त कर लिया गया है लेकिन इनके अभी तक विदेश भागने की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि अब्दुल मलिक नेपाल के रास्ते बाहर भाग सकता है। इसे देखते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने चंपावत और बनबसा में पुलिस भेजी है। नेपाल बार्डर पर भी विशेष पहरा दिया जा रहा है। इसे देखते हुए पुलिस ने नेपाल बॉर्डर और सीमा से सटे स्थानों पर अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद के पोस्टर चस्पा किए। साथ ही लोगों से अपील कर रही है कि अगर दोनों कहीं भी दिखते हैं या इनके बारे में किसी अन्य तरह की सूचना हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने नंबर भी जारी किए हैं।


ये पढ़ें- PHOTOS: अभी भी जगह-जगह दिख रहे हल्द्वानी हिंसा के जख्म, अधिकतर घरों में लटके ताले; तस्वीरों में देखें हालात
 

फरार अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। एक टीम नेपाल बॉर्डर से जुड़े इलाकों में सर्च अभियान चला रही है। दोनों के पोस्टर भी बॉर्डर के इलाकों में चस्पा करा दिए गए हैं। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
-प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल।

उपद्रव के दिन मलिक की पत्नी की लोकेशन भी हल्द्वानी में मिली
उपद्रव के दिन मलिक की पत्नी, उसके दोनों बेटों की लोकेशन भी हल्द्वानी में मिली। पुलिस ने इन सभी के नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। साथ ही सीडीआर की जांच भी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है।

मलिक का दूसरा बेटा भी फरार
मलिक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पुलिस अब मलिक के दूसरे बेटे के खिलाफ भी सबूत एकत्र कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि दूसरा बेटा उपद्रव में शामिल तो नहीं था। पुलिस जल्द ही दूसरे बेटे के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर सकती है।

डॉग स्क्वायड से की जांच
पुलिस ने बुधवार को डॉग स्क्वायड की मदद से मलिक के बगीचे के चारों ओर सर्च अभियान चलाया। साथ ही बनभूलपुरा की कई गलियों में डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed