{"_id":"653c953dcf5605195808002a","slug":"haldwani-traffic-will-be-controlled-with-100-cameras-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में 100 कैमरों से काबू होगा यातायात: पुलिस ने शुरू की निगरानी, आठ जगह लगाए लाउडस्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में 100 कैमरों से काबू होगा यातायात: पुलिस ने शुरू की निगरानी, आठ जगह लगाए लाउडस्पीकर
Sat, 28 Oct 2023 10:29 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:29 AM IST
सार
हल्द्वानी शहर में लगातार ट्रैफिक दबाव बढ़ रहा है। आबादी बढ़ने के कारण क्राइम का ग्राफ बढ़ने के साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने शहर में 100 सीसीटीवी लगा दिए हैं। उधर आठ जगह पब्लिक अनाउंस सिस्टम भी लगाए हैं।
विज्ञापन
100 कैमरों से काबू होगा यातायात।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी के ट्रैफिक को अब कैमरों से भी कंट्रोल किया जाएगा। पुलिस ने मुख्य चौराहे में आईपी कैमरे लगा दिए हैं। आठ सबसे व्यस्त चौराह-तिराहों को लाउडस्पीकर से लैस कर दिया है। पुलिस कंट्रोल रूम से सीधे इसकी निगरानी की जाएगी। निगरानी के दौरान नियमों का उल्लघंन करने वाले लोगों का कैमरों की मदद से चालान भी काटा जाएगा। दिवाली के बाद पुलिस चालानी कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन
हल्द्वानी शहर में लगातार ट्रैफिक दबाव बढ़ रहा है। आबादी बढ़ने के कारण क्राइम का ग्राफ बढ़ने के साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने शहर में 100 सीसीटीवी लगा दिए हैं। उधर आठ जगह पब्लिक अनाउंस सिस्टम भी लगाए हैं। इसके लिए बहुउद्देशीय भवन में कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
कमांड एंड कंट्रोल रूम में पुलिस कर्मियों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी भी लगा दी गई है। पुलिस 24 घंटे इसकी निगरानी कर रही है। पब्लिक एनाउंस सिस्टम से लगातार पुलिस ट्रैफिक नियंत्रित कर रही है। दिवाली बाद पुलिस ऑनलाइन चालान भी करने जा रही है। अब नई व्यवस्था के तहत गलत पार्किंग, गलत ढंग से वाहन चलाने, बिना हेलमेट के चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस के 100 सीसीटीवी अलग-अलग स्थान पर लगाए गए हैं। इनसे मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है। आठ जगह पब्लिक एनाउंस सिस्टम भी लगाए हैं। जाम लगने पर नजदीकी चीता वाहन, सीपीयू, ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस को जाम खोलने के लिए भेजा जा रहा है। जाम लगाने वाले वाहनों को पब्लिक एनाउंस सिस्टम से हटवाया जा रहा है। दिवाली बाद कैमरों की मदद से चालानी कार्रवाई और क्राइम कंट्रोल भी किया जाएगा। -डॉ. जगदीश चंद्र एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक
यहां लगाए गए हैं पब्लिक अनाउंस सिस्टम
- रोडवेज के फ्रंट गेट
- रोडवेज बैक गेट
- कालूसाई मंदिर तिराहे
- सिंधी चौक
- अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा
- मुखानी चौक
- लालडांठ तिराहा
- नैनीताल बैंक तिराहा