{"_id":"65df4f8d5cd39625080d9bb1","slug":"haldwani-news-two-teachers-molested-an-eight-year-old-child-in-sitarganj-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: दो शिक्षकों ने आठ साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म, फेल करने की धमकी दी, ऐसे हुआ मामला उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी: दो शिक्षकों ने आठ साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म, फेल करने की धमकी दी, ऐसे हुआ मामला उजागर
Wed, 28 Feb 2024 08:51 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 28 Feb 2024 08:51 PM IST
सार
सितारगंज में दो शिक्षकों पर एक छात्र के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधन ने शिकायत मिलने पर एक शिक्षक को हटा दिया था, जबकि दूसरा शिक्षक पहले ही स्कूल छोड़ चुका था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शिक्षकों ने छात्र के साथ किया कुकर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सितारगंज से एक शर्मसार करमे वाली खबर सामने आ रही है। यहां दो शिक्षकों पर आठ साल के छात्र के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के निजी स्कूल प्रबंधन ने शिकायत मिलने पर एक शिक्षक को हटा दिया था, जबकि दूसरा शिक्षक पहले ही स्कूल छोड़ चुका था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित बालक के पिता ने बताया कि उनका बेटा कई दिनों से गुमसुम और डरा सहमा था। पूछने पर उसने बताया कि हाथीखाना मोहल्ला निवासी लव गुप्ता और ग्राम बिरिया निवासी जयप्रताप सिंह उर्फ चन्नू एक वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। शिक्षकों ने इसकी जानकारी किसी अन्य को देने पर उसे फेल करने और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने अन्य बच्चों के साथ भी इस तरह का कृत्य किया था।
विज्ञापन
ये पढ़ें- मैं घर आ रहा हूं, खाना साथ में खाएंगे: सुसाइड करने से पहले युवक ने भाई को फोन किया,अप्रैल को होनी थी शादी
विज्ञापन
कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 377, 506 व बालकों का संरक्षण अधिनियम 5 व 6 के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद