फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: forest guard Harish Joshi shot-himself

मैं घर आ रहा हूं, खाना साथ में खाएंगे: सुसाइड करने से पहले युवक ने भाई को फोन किया,अप्रैल को होनी थी शादी

Wed, 28 Feb 2024 03:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 28 Feb 2024 03:21 PM IST
सार

शारदा वन रेंज के अंतर्गत कलौनिया वन चौकी में तैनात वन बीट अधिकारी हरीश चंद्र जोशी ने अपनी चौकी से करीब छह किमी दूर सेनापानी चौकी के कमरे में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हरीश ने सुसाइड से पहले अपने भाई को फोन किया था।

विज्ञापन
Haldwani News: forest guard Harish Joshi shot-himself
फारेस्ट गार्ड हरीश चंद्र जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

 ‘भाई घर आ रहा हूं, खाना बनाए रखना’। परिजनों से हुई अंतिम बातचीत में वन बीट अधिकारी के यह शब्द थे। पर मंगलवार को हरीश तो घर नहीं पहुंचा लेकिन सुबह मिली मौत की खबर ने पूरे परिवार को कभी न भूलने का गम दे दिया।

हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज में कार्यरत हरीश जोशी पुत्र स्व. प्रकाश चंद्र जोशी वर्ष 2014 में मृतक आश्रित कोटे के तहत वन विभाग में बतौर फॉरेस्ट गार्ड तैनात हुए थे। बड़े भाई हेमू जोशी ने बताया कि सोमवार रात हरीश का फोन आया था। बातचीत के दौरान उसने मंगलवार सुबह 11 बजे घर पहुंचने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि मैं भी दिन का भोजन करूंगा। फोन कटने से पहले यह उसके आखिरी शब्द थे। तब बातचीत में सब सामान्य था। किसी तरह की चिंता बातचीत में पता नहीं चली। पर ऐसा मालूम नहीं था कि यह बातचीत उसके साथ आखिरी होगी।

विज्ञापन


भाई का कहना था कि 18 अप्रैल को हरीश की शादी होनी थी। शादी की तैयारी के संबंध भी मंगलवार को उसने घर पहुंचना था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। शाम करीब चार बजे नंधौर घाट में हरीश की अंत्येष्टि की गई। बड़े भाई ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में एसडीओ ममता चंद, वन क्षेत्राधिकारी शारदा पीसी जोशी, आरओ नंधौर भूपाल मेहता समेत ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Champawat: फॉरेस्ट गार्ड ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, अप्रैल में होनी थी शादी; जांच में जुटी पुलिस
 

घटना से परिजन हैरान
वन बीट अधिकारी हरीश जोशी के खुद को गोली मारने की बात सामने आने से परिजन हैरान हैं। अंत्येष्टि के बीच स्थानीय लोगों का भी कहना था कि हरीश ऐसा कदम नहीं उठा सकता। हरीश के परिवार में एक भाई और दो बहनें और मां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed