Haldwani: ट्रैफिक दबाव बढ़ा...एक किलोमीटर दूरी तय करने में लगे 15 मिनट, हल्द्वानी कोतवाली के पास भी लगा जाम
Haldwani News: वीकेंड के बाद पर्यटक लौटने लगे हैं। इससे शहर में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में सोमवार को काठगोदाम में दिन भर वाहन रेंगते रहे।
विस्तार
वीकेंड के बाद पर्यटक लौटने लगे हैं। इससे शहर में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में सोमवार को काठगोदाम में दिन भर वाहन रेंगते रहे। कोतवाली के सामने यूपी की बसों के कारण कई बार जाम लगता रहा।
सोमवार को सरकारी दफ्तर खुलने और पर्यटकों के वाहनों के कारण काठगोदाम नरीमन चौराहे से लेकर रानीबाग तिराहे तक वाहन रेंगते रहे। काठगोदाम से रानीबाग पहुंचने में वाहन स्वामियों को आधा घंटा लग गया। उधर बाजार में जाम की वजह से लोगों को एक किलोमीटर की दूरी तय करने में 15 मिनट लग गए।
ये पढ़ें- Nainital Crime: साली से दुष्कर्म करने वाले जीजा को 20 साल की सजा, पीड़िता ने भाई पर लगाया था आरोप; जानें मामला
रोडवेज की बसों के बस अड्डे में घुसने के कारण कोतवाली के सामने जाम लगता रहा। हालांकि तिराहे-चौराहे पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा।