फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: The accused who cheated lakhs in the name of getting a job in the army arrested in dehradun

Uttarakhand: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, STF ने देहरादून से पकड़ा

Fri, 22 Mar 2024 08:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 22 Mar 2024 08:48 AM IST
सार

Haldwani News: कुमाऊं एसटीएफ ने सेना भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को देहरादून से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को यह मामला जनवरी अंतिम सप्ताह में सौंपा गया था।

 

विज्ञापन
Haldwani News: The accused who cheated lakhs in the name of getting a job in the army arrested in dehradun
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं एसटीएफ ने सेना भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को देहरादून से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को यह मामला जनवरी अंतिम सप्ताह में सौंपा गया था।

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में सेना भर्ती के नाम पर सैकड़ों युवाओं को निशाना बनाकर लाखों की ठगी करने वाले पिथौरागढ़ घाटी निवासी पंकज सिंह को कुमाऊं एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि पंकज सिंह अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गैंग चलाता था। आरोपियों ने पिथौरागढ़ के जौलजीबी और जाजरदेवल में युवाओं से भर्ती कराने के नाम पर 10 लाख से ज्यादा की ठगी की।

विज्ञापन

कुमाऊं एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती कराने का सपना दिखाकर रुपये ऐंठता था और उसके बाद साथियों के साथ गायब हो जाता था। पंकज के गिरोह में दो साथी पिथौरागढ़ और एक साथी दिल्ली से था। चारों के खिलाफ पिथौरागढ़ और खटीमा थाने में पांच मामले दर्ज थे। जनवरी अंतिम सप्ताह में पंकज और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके साथ ही उस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। पंकज लंबे समय से फरार चल रहा था। करीब डेढ़ महीने की निगरानी के बाद एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को देहरादून से आरोपी की गिरफ्तारी की। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर को सुबह नहीं मिले पीआरडी जवान, एक दिन का कटेगा वेतन; दीपक रावत इस बात से नाराज

गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
कुमाऊं एसटीएफ से एसआई बृजभूषण गुररानी, यादवेंद्र बाजवा, विद्यादत्त जोशी, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश भगत, मुख्य आरक्षी संजय, आरक्षी महेंद्र नेगी, विजेंद्र चौहान, मोहन असवाल, रियाज अख्तर, रविंद्र बिष्ट मौजूद रहे। वहीं, पिथौरागढ़ पुलिस टीम से इंस्पेक्टर संजीव कुमार, प्रकाश चंद्र जोशी, मुख्य आरक्षी पूरन सिंह, आरक्षी जीवन सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed