फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Commissioner Deepak Rawat angry over organizing other sports in badminton hall in haldwani

Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर को सुबह नहीं मिले पीआरडी जवान, एक दिन का कटेगा वेतन; दीपक रावत इस बात से नाराज

Fri, 22 Mar 2024 08:12 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 22 Mar 2024 08:12 AM IST
सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत बृहस्पतिवार की सुबह नैनीताल रोड स्थित खेल स्टेडियम पहुंचे थे। खेल स्टेडियम में सुबह के समय पीआरडी जवान के ड्यूटी पर समय से नहीं आने पर कमिश्नर ने नाराजगी जतायी है।

विज्ञापन
Commissioner Deepak Rawat angry over organizing other sports in badminton hall in haldwani
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में खेल स्टेडियम में सुबह के समय पीआरडी जवान के ड्यूटी पर समय से नहीं आने पर कमिश्नर ने नाराजगी जतायी है। उन्होंने दो पीआरडी जवानों का एक दिन का वेतन रोकने के भी निर्देश दिया है। साथ ही बैडमिंटन कोर्ट में अन्य आयोजन करने पर भी उन्होंने नाराजगी जतायी है। खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए कमिश्नर आवास के गेट के सामने स्थित स्टेडियम का गेट खोलने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत बृहस्पतिवार की सुबह नैनीताल रोड स्थित खेल स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने नैनीताल रोड की ओर बनायी जा रही नाली और चारहदीवारी काम को देखा। इस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ खिलाड़ी नैनीताल रोड की ओर से खुदी जगह को पार कर अंदर आ रहे हैं। वहीं स्टेडियम की सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवान भी वहां नजर नहीं आए। जबकि खेल स्टेडियम में काफी खेल सामग्री और उपकरण रखे हुए हैं। इस दौरान एक जवान बिना ड्रेस का नजर आया। उन्होंने जब सुरक्षाकर्मियों का ड्यूटी रोस्टर देखा तो उसमें कहीं एंट्री ही नहीं थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खेल विभाग में पांच पीआरडी जवान सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। जिसमें से दो शाम और दो रात में ड्यूटी पर रहते हैं ओर एक सुबह के समय ड्यूटी पर रहता है। मगर सुबह कमिश्नर के पहुंचने पर एक पीआरडी जवान समय से पहले ही घर चला गया था, जबकि सुबह की ड्यूटी का जवान भी तय समय से देरी से पहुंचा। इस पर कमिश्नर ने जिला खेल अधिकारी और जिला युवा कल्याण अधिकारी को तलब किया। प्रभारी खेल अधिकारी वरुण बेलवाल को तीन दिन में कमिश्नर आवास के सामने बंद गेट को खोलने के निर्देश दिए। साथ ही बैडमिंटन हॉल में अन्य खेल न होने के लिए भी कहा। जबकि जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी को पीआरडी जवानों का ड्यूटी चार्ट देखते के साथ ही दोनों पीआरडी जवानों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital News: सुरक्षा गाटर को ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त

सुबह स्टेडियम गया था, वहां खिलाड़ी चारहदीवारी के लिए खोदी जगह को कूद कर पार करके अंदर आ रहे थे। इस पर बंद गेट को खोलने के निर्देश दिए हैं। ड्यूटी के दौरान समय से जल्दी जाने वाले और देरी से आने वाले दो पीआरडी जवानों का वेतन रोकने का भी निर्देश दिए हैं।
-दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed