फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   haldwani News: People troubled by drinking water crisis in Haldwani

पेयजल संकट: हल्द्वानी में पानी को लेकर हाहाकार, डीएम आवास से लेकर लोगों के घरों तक सूखे नलों के हलक

Thu, 15 Feb 2024 10:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 15 Feb 2024 10:39 PM IST
सार

हल्द्वानी में बीते कई दिनों से पानी नहीं आने से लोग परेशान है। शहरभर में तीन नलकूप खराब होने के चलते पेयजल संकट हो गया है। जल संस्थान प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से पानी की सप्लाई कर रहा है।इसके बावजूद हजारों परिवारों के सामने पानी की किल्लत बनी है।

विज्ञापन
haldwani News: People troubled by drinking water crisis in Haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर में तीन नलकूप खराब होने के चलते कई क्षेत्रों में पेयजल संकट हो गया है। जल संस्थान प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से पानी की सप्लाई कर रहा है। भगवानपुर जयसिंह, आईटीआई और जलसंस्थान कार्यालय स्थित नलकूप खराब होने से बृहस्पतिवार को हजारों लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। जल संस्थान कार्यालय का नलकूप खराब रहने से चर्च कंपाउंड और डीएम आवास क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी रही।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Haldwani Riots : नौकरी की तलाश में बिहार से हल्द्वानी पहुंचा था युवक, सिर में तीन गोली लगने से मौत; जांच शुरू
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार सुबह जलसंस्थान कार्यालय का नलकूप खराब हो गया, जिसके बाद कार्यालय स्थित ओवरहैड टैंक से भी बांटने के लिए टैंकरों में पानी नहीं भरा जा सका। देर शाम तक एई रविंद्र कुमार तकनीकी टीम के साथ नलकूप में आई खराबी के कारणों की जांच करते रहे। दिनभर प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति कराने के लिए शीशमहल स्थित ओवरहैड टैंक से पानी बांटा गया। वहीं भगवानपुर में भी दिन भर पानी की किल्लत बनी रही। वहीं आईटीआई क्षेत्र के नलकूप से बृहस्पतिवार को पानी नहीं मिल पाया इस दौरान दो टैंकरों से पानी बांटा गया।
 

मामले में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रवि शंकर लोशाली ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पर्याप्त मात्रा में पानी बांटा गया है। उन्होंने कहा कि सभी नलकूपों की मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिससे आपूर्ति को सुचारु कराया जा सकेगा।

 
विज्ञापन

संस्थान ने शुरू की सीवर कनेक्शनों की जांच
नैनीताल में जल संस्थान की ओर से नगर में पेयजल कनेक्शनों के साथ ही सीवर कनेक्शनों की भी जांच शुरू कर दी गई है। जल संस्थान की टीम नगर के होटलों में सर्वे कर यह जांच कर रही है कि होटलों में कितनी टॉयलेट सीट लगी हैं, ताकि उसी हिसाब से होटलों से सीवर शुल्क वसूला जा सके।

शहर में वर्तमान में पेयजल के व्यावसायिक और घरेलू लगभग नौ हजार कनेक्शन हैं। इन सभी से विभाग नियमों के तहत शुल्क वसूल रहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कुछ होटल कारोबारियों ने शौचालयों में लगाई गई सीटों की संख्या को कम दर्शाया है। अधिकारियों का कहना है कि सीटों की सही संख्या पता लगाने के लिए विभागीय स्तर पर सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद व्यावसायिक कनेक्शनों में सीटों की संख्या के हिसाब से शुल्क वसूला जाएगा। विभाग के सहायक अभियंता डीएस बिष्ट ने बताया कि जल संस्थान की टीम अलग-अलग स्थानों पर शौचालयों में लगाई गई सीटों का सर्वे कर रही है। सर्वे पूर्ण होने के बाद सीट के अनुसार शुल्क वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed