फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Market launched in the restaurant.

मंडी में भी शुरू हुआ इंदिरा अम्मा भोजनालय

Fri, 15 Jan 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 15 Jan 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
Haldwani Market launched in the restaurant.

मकर संक्रांति के पर्व पर वैदिक मंत्रों के बीच वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश और श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने मंडी समिति परिसर में इंदिरा अम्मा कैंटीन का शुभारंभ किया। वहीं उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड द्वारा मंडी में कराए गए 69.26 लाख की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया।   

विज्ञापन


 वित्तमंत्री डा. हृदयेश ने कहा कि सरस मार्केट के बाद मंडी परिसर में दूसरा इंदिरा अम्मा भोजनालय खोला गया है, ताकि लोगों को सस्ता और ताजा खाना मिल सके। उन्होंने कहा जल्द ही हल्द्वानी को वाईफ ाई से जोड़ा जाएगा। साथ ही, स्टेट बैक के बगल की नहर व मेडिकल कालेज के पास की नहरों को कवर कर बाईपास के रूप मे विकसित किया जाएगा। काठगोदाम से मंडी तक सड़क चौड़ीकरण कार्य को तीनपानी तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


 मंडी का विस्तार भी किया जाएगा। श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि मंडी परिसर में इंदिरा अम्मा भोजनालय खोलने का लाभ मजदूर और श्रमिकों को मिलेगा। मंडी समिति के चेयरमैन सुमित हृदयेश ने कहा कि मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए नलकूप, सड़क और पथ प्रकाश व्यवस्था के साथ ही सुलभ शौचालय भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी लाइसेंस धारक आढ़तियों को शीघ्र दुर्घटना बीमा योजना का लाभ देने के साथ ही मंडी गेट से तीन पानी तक सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। कैंटीन का संचालन मंडी समिति के माध्यम से अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है।

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड द्वारा मंडी समिति में इंदिरा अम्मा भोजनालय के लिए कैंटीन की मरम्मत एवं रंगाई पुताई कार्य पर 9.64 लाख, मंडी स्थल के बरेली रोड मुख्य गेट पर चैक पोस्ट के निर्माण पर 12.57 लाख और मंडी परिसर में स्थित बडे़ टिनशेड में जीआईसीट लगाने के कार्य पर 47.05 लाख की धनराशि खर्च की गई है।


 मंडी परिसर में इंदिरा अम्मा भोजनालय का उद्घाटन करने के उपरांत वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश, श्रममंत्री हरीश दुर्गापाल, मंडी समिति के चेयरमैन सुमित हृदयेश समेत कई लोगों ने भोजन का स्वाद भी लिया। थाली में पहाड़ी व्यंजन के रूप में भट की चुड़कानी, दाल, सब्जी परोसी गई थी। दाल एवं सब्जी काफी स्वादिष्ट थे।

    इस मौके पर एसडीएम पंकज उपाध्याय, मंडी सचिव विनोद लोहुमी, बीडीओ डा. निर्मला जोशी,  उपनिदेशक (निर्माण) रामानुज गुप्ता, सरदार परमजीत सिंह कोहली संटी, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, समाजसेवी विशंभर कांडपाल, मोहन पाठक,  सुशील डुंगराकोटी, सुरेंद्र सिह बर्गली, आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह जंतवाल,  मो. गुफ रान आदि मौजूद थे। संचालन डीके पंत ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed