Haldwani Hinsa: प्रकाश हत्याकांड के चार आरोपी भेजे गए जेल, महिला फरार; कांस्टेबल ने अवैध संबंध में की थी हत्या
हल्द्वानी में प्रकाश हत्याकांड में शामिल सिपाही सहित चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि पांचवीं आरोपी फरार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रकाश हत्याकांड में शामिल सिपाही सहित चार आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया, जबकि हत्या में शामिल पांचवीं आरोपी सिपाही की पत्नी की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
बनभूलपुरा हिंसा के दूसरे दिन मृत मिले बिहार के छिने गांव भोजपुर सिन्हा निवासी 25 वर्षीय प्रकाश कुमार की अवैध संबंधों के कारण हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में सिपारी वीरेंद्र सहित पांच लोगों को नामजद किया था, जिसमें एक महिला है। हत्याकांड के आरोपी वीरेंद्र, सूरज, प्रेम सिंह और नईम को गिरफ्तार कर लिया था।
ये पढ़ें- सनसनीखेज खुलासा: हल्द्वानी हिंसा में नहीं मारा गया था प्रकाश कुमार, पुलिसकर्मी ने की थी हत्या; SSP ने खोला राज
चारों आरोपियों का शुक्रवार को बेस अस्पताल में मेडिकल कराया गया। उसके बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया है। मगर इस हत्याकांड की दूसरी मुख्य आरोपी सिपाही वीरेंद्र की पत्नी प्रियंका अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।