फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Encroachment: Municipal Corporation did not take action on encroachment in haldwani

Haldwani Encroachment: नगर निगम कब तक खेलता रहेगा नोटिस का खेल, अफसरों की मंशा पर खड़ा हुआ सवाल

Sat, 30 Dec 2023 04:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 30 Dec 2023 04:29 PM IST
सार

शुक्रवार को हल्द्वानी के सिंधी चौराहे से आगे की ओर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। यहां पक्के निर्माण चिह्नित कराए गए। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया है।

विज्ञापन
Haldwani Encroachment: Municipal Corporation did not take action on encroachment in haldwani
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान खानापूर्ति बनकर रह गया है। करीब 60 कर्मचारियों का लाव-लश्कर लेकर पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के कदम दो घंटे में महज 200 मीटर से भी कम दूरी पर अतिक्रमण हटाकर ठिठक गए। वे अस्थायी अतिक्रमण हटाकर और स्थायी वाले दुकानदारों को मोहलत देकर लौट गए। आखिर नगर निगम का नोटिस देने का यह खेल कब तक चलता रहेगा। इससे निगम से लेकर प्रशासन तक के अफसरों की मंशा पर सवाल खड़ा हो रहा है। 

विज्ञापन


नगर निगम ने पिछले दिनों सड़क, फुटपाथ और बाजार से अतिक्रमण हटाने की घोषणा की थी। इसके लिए बाकायदा दो चरणों में अभियान चलाया जाना था। पहला चरण 26 दिसंबर को कालाढूंगी रोड पर चलाया जाना था लेकिन उसे यह कहते हुए शुरू ही नहीं किया गया कि फोर्स की कमी है। 

विज्ञापन

दूसरे चरण में शुक्रवार को प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, ऊर्जा निगम और लोनिवि के करीब 60 अधिकारी व कर्मचारी दोपहर 12 बजे अतिक्रमण हटाने के लिए रवाना हुए। टीम ने सिंधी चौराहे से अतिक्रमण हटाना शुरू किया ही था कि पटेल चौक से मंगल पड़ाव तक अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। चंद मिनटों में ही पटेल चौक, सदर बाजार, मीरा मार्ग, नया बाजार, कारखाना बाजार, बर्तन बाजार और साहूकारा लाइन आदि बाजारों में फुटपाथ से लेकर सड़क तक सजा सामान हट गया और सड़कें खाली नजर आने लगीं। आंबेडकर पार्क तक अतिक्रमण हटाकर कार्रवाई रोक दी गई ।  

टीम ने सिंधी चौराहे से लेकर आंबेडकर पार्क तक अलग-अलग स्थानों पर 15 अतिक्रमणकारियों का चालान कर उनसे जुर्माने के रूप में 7600 रुपये वसूले। पांच गाड़ी सामान भी जब्त किया। 

शुक्रवार को सिंधी चौराहे से आगे की ओर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। यहां पक्के निर्माण चिह्नित कराए गए। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। अभी नैनीताल रोड से अतिक्रमण हटाया है। कुछ दिन बाद शहर की अन्य सड़कों और बाजारों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। 
-पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed