फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani became cooler than Nainital in 24 hours

24 घंटे में नैनीताल से ठंडा हो गया हल्द्वानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Haldwani became cooler than Nainital in 24 hours
हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रवेश हल्द्वानी का मौसम बृहस्पतिवार को नैनीताल जैसा रहा है। बुधवार को नैनीताल काअधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। उसके अगले दिन ही अधिकतम पारे की तुलना करें तो हल्द्वानी ठंड के लिहाज से नैनीताल से ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। अगले तीन-चार दिन कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवाएं गर्मी से राहत देगी। यानी इस बीच लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह रिमझिम बारिश और हवाएं चलने से हल्द्वानी में मौसम खुशगवार रहा। तड़के चार बजे और फिर सुबह सात बजे के आसपास रिमझिम बारिश की फुहारें ने मौसम में ठंडक का अहसास भी कराया। सुबह नौ बजे बाद बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर बाद करीब तीन बजे कुछ देर के लिए अचानक धूप खिल आई। शाम को आसमान फिर बादलों से घिर गया। अधिकतम तापमान छह डिग्री नीचे 30.5 और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बारिश और हवा के कारण तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

12 जून को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर में भारी बारिश की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 11 और 13 जून को पर्वतीय और मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होगी। मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलेंगी। 12 जून को पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी में भारी बारिश की संभावना है। खासकर पर्वतीय जिलों में बारिश काफी तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
पिथौरागढ़ 26 16
पंतनगर 30 25
मुक्तेश्वर 19 15
अल्मोड़ा 33 19
नैनीताल का अधिकतम तापमान (तीन से दस जून तक)
तीन जून-24
चार जून-25
पांच जून-24
छह जून-24
सात जून-26
आठ जून-25
नौ जून-26
दस जून-23
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed