{"_id":"68167bc587a696dd770de6e3","slug":"hailstorm-accompanied-heavy-rain-light-nainital-nainital-news-c-240-1-shld1006-107817-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, नैनीताल में हल्की बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, नैनीताल में हल्की बूंदाबांदी
Sun, 04 May 2025 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 04 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की रात में हुई बारिश के बीच गुजरते वाहन। संवाद
धानाचूली (नैनीताल)। भीमताल, धारी, धानाचूली, भवाली और रामगढ़ क्षेत्र में शनिवार को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश से किसानों की फसलों को नमी मिली है।
बारिश के बाद ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़े पहनते हुए नजर आए। मयंक सिंह, कृपाल बिष्ट ने बताया कि बारिश अच्छी होने की उम्मीद किसान लगाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को करीब आधा घंटा तेज बारिश से फसलों को थोड़ा नमी मिली है।
नैनीताल नगर में शनिवार को आसमान साफ था और धूप खिली हुई थी। हालांकि दोपहर में मौसम बदला और हल्की बूंदाबांदी हुई। बाद में फिर मौसम खुला और धूप निकल आई। दिन भर नगर का मौसम सामान्य बना रहा। हालांकि शाम को हल्की ठंड भी रही। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी नवीन धूसिया के मुताबिक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।