{"_id":"22cbab3b2ddd02f5e5188955f6bf9174","slug":"hail-in-nainital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में आधे घंटे तक हुई ओलावृष्टि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में आधे घंटे तक हुई ओलावृष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 06 Apr 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोवर नगरी में रविवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। शाम को आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया और शहर में ठंड भी काफी बढ़ गई है। लोगों के गर्म कपड़े एक बार फिर निकल आए हैं।
विज्ञापन
नगर में सुबह 10 बजे तक धूप खिली रही, लेकिन उसके बाद मौसम बदलने लगा और बादलों घिर आए। दोपहर करीब दो बजे कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। शाम को फिर 6:30 बजे से गरज-चमक के साथ तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। ओलावृष्टि करीब आधे घंटे तक होती रही। इस दौरान माल रोड समेत नगर के सभी क्षेत्र ओलों से पट गए। ओलावृष्टि के दौरान कुछ देर के लिए बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन
ओले गिरने से नगर में ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 12.0 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे के भीतर 30 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं बारिश के चलते नैनी झील का जलस्तर 5 फीट 5 इंच से बढ़कर 5 फीट 7 इंच पहुंच गया है। आपदा कंट्रोल रुम प्रभारी शेखर पांडे ने बताया कि सभी मोटर मार्ग खुले हैं, कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन