फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haidakhan road debris closed

Nainital News: हैड़ाखान रोड पर आया मलबा, छह घंटे आवागमन थमा

Fri, 17 Mar 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 17 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Haidakhan road debris closed
हेड़ाखान रोड पर आए मलबे को हटाकर ्रएक बजे इसे खोल दिया गया।     विज्ञ​प्ति
हल्द्वानी। हैड़ाखान रोड पर मलबा आने से सड़क छह घंटे बंद रही। लोनिवि ने जेसीबी भेजकर मलबा हटाया। यहां अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


हैड़ाखान रोड पर भारी मलबा आया था। पूरा पहाड़ खिसक गया था। कई दिन लगातार काम करने के बाद लोनिवि ने किसी तरह सड़क खुलवाई थी। भू-वैज्ञानिकों की टीम ने इस पहाड़ को संवेदनशील बताया था। साथ ही भविष्य में भी मलबा आने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि का असर बृहस्पतिवार को दिखाई दिया। सुबह छह बजे सड़क पर मलबा आ गया। इससे सड़क बंद हो गई। सड़क बंद होने से सड़क के दोनों ओर लंबी कतार लग गई। नौकरी में जाने-आपने वाले लोग मलबे वाले स्थान में किसी तरह पैदल आर-पार गए। फिर दूसरे वाहन में बैठकर वहां से अपने गंतव्य के लिए गए। उधर सूचना पर लोनिवि के अधिकारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। चार घंटे की मशक्कत के बाद लोनिवि ने एक बजे सड़क खोली। इसके बाद सड़क पर यातायात चला। लोनिवि के एई मनोज पांडे ने बताया कि पहाड़ कच्चा है। जब तक पहाड़ी का इलाज नहीं किया जाता तब तक मलबा आने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed