{"_id":"66e528a1e15f1ab25203e971","slug":"police-ndrf-and-sdrf-rescued-people-trapped-in-rain-drain-in-bhimtal-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhimtal News: बरसाती नाले का पानी बना आफत, NDRF और SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर 18 लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhimtal News: बरसाती नाले का पानी बना आफत, NDRF और SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर 18 लोगों को बचाया
Sat, 14 Sep 2024 11:39 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:39 AM IST
सार
तल्ला रामगढ़ में शुक्रवार की देर रात झूतिया के नाले में फंसे 18 लोगों को पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
विज्ञापन
बरसाती नाले का पानी बना आफत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तल्ला रामगढ़ में शुक्रवार की देर रात झूतिया के नाले में फंसे 18 लोगों को पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पुलिस के अनुसार रामगढ़ के झूतिया गांव में शनि मंदिर के पास बरसाती नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया है और गांव के कई लोग नाले के पानी में फंस गए।
विज्ञापन
भवाली कोतवाल डीआर वर्मा और उपरीक्षक दिलीप कुमार ने पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर 18 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। टीम ने गोविंद सिंह कार्की (60) पुत्र चतुर सिंह, दमयंती कार्की (56) पत्नी गोविंद सिंह, देवेंद्र कार्की (30) पुत्र गोविंद सिंह, हर्षित कार्की (24) पुत्र गोविंद सिंह, रचित सक्सेना (25) पुत्र दिनेश सक्सेना, रविंद्र सिंह कार्की (52) पुत्र राम सिंह, तारा देवी (82) पत्नी राम सिंह, हरि सिंह (62) पुत्र राम सिंह, विमला देवी (58) पत्नी हरि सिंह, पंकज कार्की (32) पुत्र हरीश कार्की, नेहा कार्की (28) पत्नी पंकज कार्की, विनाय कार्की (28) पुत्र हरीश, शैलेंद्र कार्की (26) पुत्र हरीश कार्की, भरत शाही (55) पुत्र हरी शाही, रमेश शाही (48) पुत्र हरी शाही, चित्रकला शाही (48) पत्नी भरत शाही, लक्ष्मी शाही पत्नी रमेश शाही (42) अलीशा शाही (12) पुत्री रमेश शाही को सुरक्षित बाहर किया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- बारिश में वाहन पलटा: नहर में गिरे तीन लोग, चालक की मौत; स्थानीय लोगों ने युवकों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला
विज्ञापन
इधर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वह प्रशासन से नाले को सुरक्षित करने की मांग करते आ रहे थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई। इसके चलते मूसलाधार बारिश में नाला उफान पर आ गया। उन्होंने कहा कि नाले से भविष्य में भी खतरा बना हुआ है।