फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Guru Gobind Singh's contribution in protecting Sikhism explained

Nainital News: सिख धर्म की रक्षा में गुरु गोविंद सिंह का योगदान बताया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh's contribution in protecting Sikhism explained
गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में लंगर छकते स्कूली बच्चे।गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिं
हल्द्वानी। गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में स्कूली बच्चों को सिख धर्म के इतिहास की जानकारी दी गई। दून पब्लिक स्कूल के 160 विद्यार्थियों ने गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेका और सिख धर्म के इतिहास से रूबरू हुए। इस अवसर पर कीर्तन, गुरबाणी गायन और भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मंच संचालक अमरजीत सिंह आनंद ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि वह सिख धर्म के दसवें गुरु थे। पिता गुरु तेग बहादुर की शहादत के बाद उन्होंने सिख धर्म की रक्षा और प्रचार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की, जिसके बाद सिख धर्म को एक नई दिशा मिली। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ने बच्चों के भविष्य की सफलता के लिए अरदास की। दून पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल जयश्री तिवारी ने सिख समाज और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार जताया। यहां प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा, महासचिव कवलजीत सिंह उप्पल, प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, अमन आनंद, मनलीन कोहली, जसवीर सिंह गोल्डी, अमरजीत सिंह बंटी, आनंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed