फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gurgaon teenager missing for 13 days

गुड़गांव की किशोरी 13 दिन से लापता

Wed, 10 Jun 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल Updated Wed, 10 Jun 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gurgaon teenager missing for 13 days

सूखाताल में मामी के यहां आई और बीती 27 मई को मल्लीताल से लापता हुई किशोरी के परिजनों ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर बेटी को खोजे जाने की गुहार लगाई। परिजनों ने हल्द्वानी निवासी एक युवक पर उसे बेचने का शक जताया है।

विज्ञापन


शक्तिनगर पटौदी रोड गुड़गांव (हरियाणा) निवासी किशोरी बीते दिनों यहां सूखाताल निवासी अपनी मामी के यहां मां के साथ आई र्हुई थी। बीती 27 मई को वह मल्लीताल पंत पार्क क्षेत्र से लापता हुई। पीड़िता की मां बेहद गरीब होने, खिलौने बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने का हवाला दिया।
विज्ञापन


बताया कि 27 मई की रात अचानक उनकी बेटी गुम हो गई। देर रात उनकी बेटी ने उनसे और अपनी बड़ी बहन से गुड़गांव में मोबाइल पर बात की थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा। उन्होंने दो जून को मल्लीताल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। अपने स्तर पर उन्होंने उस रात आए बेटी के फोन नंबर की पड़ताल की तो पता चला कि संबंधित नंबर उत्तर उजाला परिसर, हल्द्वानी निवासी युवक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक से संपर्क किया तो युवक ने उस रात किशोरी के उसके साथ होेने की बात कबूली। यह भी कहा कि वह उसे भटकती हुई हल्द्वानी में मिली थी। परिजनों का आरोप है कि संबंधित युवक ने ही उनकी बेटी को बहलाकर कहीं बेच दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले में हल्द्वानी कोतवाली में भी गुमशुदगी दर्ज कराने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने उनकी मदद के बजाय उन्हें भगा दिया। बता दें कि कोतवाली पुलिस ने संबंधित युवक को तलब कर पूछताछ भी की, लेकिन लापता के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
नोट:-09एनटीएल14पी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed