फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gurdwara was coined 'Jo Bole So Nihal, Sat Sri Akal "

गुरुद्वारे में गूंजा ‘जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल’

Wed, 15 Apr 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Wed, 15 Apr 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
Gurdwara was coined 'Jo Bole So Nihal, Sat Sri Akal "

खालसा पंथ के स्थापना दिवस पर गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में मंगलवार को सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह को याद किया गया। इस दौरान जलियावाला बाग कांड के शहीदों को भी सिख समुदाय ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुद्वारा ‘जो बोले सो निकाल सतश्री अकाल’ से गूंज उठा। इधर, रात में कीर्तन दरबार गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब राजेंद्र नगर में किया गया।

विज्ञापन


गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में मंगलवार को बैसाखी और खालसा स्थापना दिवस पर गुरमत समागम किया गया। सुबह चार बजे गुरुद्वारा साहिब श्री सुखमनी साहिब एवं नितनेम की वाणियों के पाठ का उच्चारण किया गया। इसके बाद खटीमा से आए पंच प्यारे साहिबान ने अमृत संचार कराया। चंडीगढ़ से आए भाई देशदीप सिंह और साथी ने पौवो पाहुल खंडेधार होगे जनम सुहैला और अमृत की सार सोई जाने जो अमृत का वापारि जिओ आदि शबदों का गायन कर संगत में जोश और उत्साह का संचार किया। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर चलता रहा।
विज्ञापन


अध्यक्ष नरेंदर जीत सिंह कोहली ने साध संगत और सेवादारों को धन्यवाद दिया। इस दौरान ज्ञानी किरपाल सिंह, रणजीत सिंह, गुरुचरन सिंह प्रिंस, जतिंदर पाल सिंह, सतिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, अमरीक सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, रविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, भूपिंदर कौर, गुरजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गुरुद्वारा सचखंड दरबार बेलबाबा रामपुर रोड में बैसाखी पर्व पर दीवान सजाया गया। सुबह पाठ की समाप्ति के बाद सुखमनी सोसाइटी द्वारा एक घंटा कीर्तन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अटूट लंगर चलता रहा। इस दौरान प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार राजेंद्र सिंह महेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, देवेंद्र सिंह, हीरा सिंह, वीर सिंह, गुरुमीत कौर, सुखबिंदर कौर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed