फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Guest faculty recruitment process, the interviews 1700

गेस्ट फैकल्टी भर्ती की प्रक्रिया पूरी, 1700 के हुए इंटरव्यू

Sat, 23 Jan 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 23 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन

उच्चशिक्षा निदेशालय में दो माह से चल रही गेस्ट फैकल्टी भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन संगीत समेत पांच विषयों के करीब 65 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू हुए। इसमें चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती जल्द कर दी जाएगी ताकि महाविद्यालयों में मुख्य परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को रिवीजन वर्क कराया जा सके।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर डिग्री कालेजों के शिक्षकों के करीब 680 रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी की भर्ती की प्रक्रिया पिछले माह 16 नवंबर से उच्चशिक्षा निदेशालय में शुरू हुई थी।

विज्ञापन


इसके लिए शासन ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. सुभाष धूलिया, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलपति प्रो. यूएस रावत, उच्चशिक्षा निदेशक डा. बीसी मेलकानी, शासन के संयुक्त सचिव समेत एससी एवं एसटी प्रतिनिधियों का भर्ती बोर्ड गठित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में साइंस और कामर्स विषय के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू किए गए। इसके बाद आर्टस के विषयों के इंटरव्यू हुए। शुक्रवार को संगीत के 17, ड्राइंग एंड पेंटिंग के 32, सैन्य अध्ययन के 5, सांख्यिकी के 5 एवं लॉ विषय के 6 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू हुआ।

उच्चशिक्षा के प्रभारी निदेशक डा. मेलकानी ने बताया कि गेस्ट फैकल्टी पद के लिए लगभग 2100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें से करीब 1700 अभ्यर्थी इंटरव्यू में उपस्थिति हुए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में हुए इंटरव्यू में चयनित अभ्यर्थियों की शासन से संस्तुति मिलने के बाद पहाड़ के कालेजों में तैनाती कर दी गई है।


 बाकी चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती भी जल्द हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हुई थी जिसमें से 20 दिन इंटरव्यू हुए। इधर, उच्चशिक्षा निदेशालय में शुक्रवार को इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त होने से अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed