फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   GST employee dies due to lack of timely treatment

समय पर इलाज नहीं मिलने से जीएसटी कर्मचारी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
GST employee dies due to lack of timely treatment
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। तल्लीताल स्थित कार्यालय में मंगलवार की शाम सीढ़ियों से गिरकर घायल हुए जीएसटी कर्मी भूपेंद्र सिंह भाकुनी को समय पर इलाज नहीं मिला। एक अस्पताल ने कोरोना जांच रिपोर्ट न होने का हवाला दिया तो दूसरे में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा जिले के पनिया उड़ियार लक्ष्मेश्वर निवासी भूपेंद्र सिंह भाकुनी (49) पुत्र बच्चन सिंह भाकुनी हल्द्वानी के त्रिलोकनगर मल्ली बमौरी स्थित पान सिंह बिष्ट के मकान में कमरा लेकर रहते थे। मंगलवार की शाम वहतल्लीताल स्थित कार्यालय में सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। अचानक गिरे तो सिर पर चोट लग गई।
विज्ञापन

घायल होने पर साथियों ने उन्हें नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश नहीं की लेकिन कोरोना टेस्ट नहीं होने के कारण उन्हें भर्ती नहीं कराया जा सका। इसके बाद उन्हें एसटीएच के पास एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच में जांच के लिए भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल चौकी के उपनिरीक्षक सतीश चंद्र शर्मा ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि कई अस्पतालों का चक्कर काटने के बाद रात 12 बजे एसटीएच पहुंचे थे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed