{"_id":"63e55615855cde9feb025e67","slug":"gst-department-officials-raided-fined-450-lakh-haldwani-news-c-8-1-hld1033-48869-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने मारे छापे, बिलों में गड़बड़ी मिलने पर लगाया 4.50 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने मारे छापे, बिलों में गड़बड़ी मिलने पर लगाया 4.50 लाख का जुर्माना
Fri, 10 Feb 2023 05:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Updated Fri, 10 Feb 2023 05:09 PM IST
सार
राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर स्मिता ने बताया कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देशन पर तंबाकू और लकड़ी कारोबारियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बृहस्पतिवार को सितारगंज से आ रहे ट्रक को पकड़कर चेकिंग की गई।
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
राज्य कर विभाग (जीएसटी) विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान हल्द्वानी आजाद नगर में विक्रेता और शक्तिफार्म में तंबाकू सप्लायर के खिलाफ कार्रवाई की है। बिलों में गड़बड़ी पाए जाने पर दोनों का 4.50 लाख रुपये का चालान काटा गया। लेन-देने से संबंधित खाते सीज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर स्मिता ने बताया कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देशन पर तंबाकू और लकड़ी कारोबारियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बृहस्पतिवार को सितारगंज से आ रहे ट्रक को पकड़कर चेकिंग की गई। ट्रक में बीड़ी-सिगरेट आदि लदा हुआ था। चालक ने जो दस्तावेज दिखाए उसमें अलग-अलग लोगों के नाम के बिल कटे हुए थे जबकि यह हल्द्वानी में एक ही व्यवसायी के पास जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच एक टीम को शक्तिफार्म स्थित तंबाकू सप्लायर के यहां छापा मारने के लिए रवाना किया गया। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर दोनों के खाते सीज कर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि चार बड़ी फर्म रडार पर है। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर दीपक कुमार, पूरन सिंह, सतीश कुमार आदि थे।
विज्ञापन