फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Green tax will now be imposed on outside vehicles in nainital

UK News: नैनीताल का सफर हुआ महंगा, अब वाहन प्रवेश पर चुकाने होंगे 880 रुपये; सरकार लगाएगी ग्रीन टैक्स

Wed, 29 Oct 2025 01:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Oct 2025 01:14 PM IST
सार

नैनीताल में ठहरने से ज्यादा वहां प्रवेश करने में जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी क्योंकि सरकार बाहर से आने वाले वाहनों पर ग्रीन टैक्स लगाने जा रही है।

विज्ञापन
Green tax will now be imposed on outside vehicles in nainital
नैनीताल

विस्तार

पर्यटन नगरी नैनीताल में ठहरने से ज्यादा वहां प्रवेश करने में जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी क्योंकि सरकार बाहर से आने वाले वाहनों पर ग्रीन टैक्स लगाने जा रही है। बताया जा रहा है कि दोपहिया वाहनों को इसमें छूट रहेगी और चारपहिया वाहनों को 80 रुपये चुकाना होगा। टोल, पार्किंग और ग्रीन टैक्स मिलाकर 880 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन

गर्मी के सीजन में नैनीताल में देश भर से पर्यटकों का रेला उमड़ता है। इन दिनों भी दिल्ली आदि शहरों में प्रदूषण बढ़ने पर खुली हवा में सांस लेने के लिए पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख किया है। उत्तराखंड सरकार दिसंबर से राज्य में ग्रीन टैक्स लागू करने की तैयारी में है जिसका सीधा असर पर्यटकों की जेब पर पड़ेगा। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रस्तावित ग्रीन टैक्स बाहरी राज्यों के पर्यटकों से वसूला जाएगा। फिलहाल नैनीताल में बाहरी वाहनों को प्रवेश के लिए टोल टैक्स के रूप में तीन सौ और पार्किंग शुल्क के तौर पर पांच सौ रुपये चुकाने होते हैं। ग्रीन टैक्स लागू होने पर चारपहिया वाहनों को 80 रुपये प्रतिदिन चुकाने होंगे। यानी केवल खुली हवा में सांस लेने के 880 रुपये चुकाने होंगे। होटल का किराया और खाना का खर्च अतिरिक्त होगा।

विज्ञापन

 

राज्य सरकार की ओर से ग्रीन टैक्स को लेकर जो भी गाइडलाइन आएगी, उसका पालन किया जाएगा। अलग-अलग वाहनों पर अलग-अलग ग्रीन टैक्स की दरें तय की गई हैं। नैनीताल में छोटे वाहन ही प्रवेश करते हैं। कार के प्रवेश पर फिलहाल 80 रुपये शुल्क तय किया है। - रोहिताश शर्मा, ईओ नगर पालिका, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पर्यटन कारोबारियों का कहना-

पहले से ही टोल टैक्स और पार्किंग शुल्क की वजह से पर्यटक महंगाई महसूस कर रहे हैं। ऐसे में नया टैक्स उनकी जेब पर अतिरिक्त भार डालेगा और पर्यटन कारोबार पर नकारात्मक असर डाल सकता है। ऑफ सीजन में आठ सौ व उससे कम शुल्क में भी कमरे दिए जाते हैं। वाहनों के प्रवेश का शुल्क कमरे के किराये से अधिक हो जाएगा। -राजकुमार गुप्ता, पर्यटन कारोबारी

 

 

एक ओर सरकार एक राष्ट्र-एक टैक्स की बात कर रही है, दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण के नाम पर ग्रीन टैक्स लागू करने जा रही है। नैनीताल में पूर्व में ही वाहनों के प्रवेश व पार्किंग के लिए काफी अधिक शुल्क लिया जा रहा है, ऐसे में अतिरिक्त शुल्क पर्यटन कारोबार को प्रभावित करेगा। -त्रिभुवन फर्त्याल, अध्यक्ष, पंगोट होटल एंड कैंप एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed