फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Green signal given to proposed building works near the sports ground

Nainital News: खेल मैदान के पास भवन के प्रस्तावित कार्यों को हरी झंडी

Sat, 06 Dec 2025 02:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Green signal given to proposed building works near the sports ground
नैनीताल। जिला प्रशासन, जिला खेल अधिकारी, नगर पालिका एवं आरईएस के अधिकारियों ने शुक्रवार को मल्लीताल खेल मैदान के समीप स्थित भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भवन में प्रस्तावित शौचालय निर्माण आदि पर चर्चा की।
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों आरईएस की ओर से मस्जिद के पास खेल मैदान से लगे क्षेत्र में शौचालय, चेजिंग कक्ष और खिलाड़ियों आदि के बैठने के लिए स्थान विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में आरईएस की ओर से मुख्य भवन में भी शौचालय का कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि उक्त भवन में पूर्व में एडीबी की ओर से कार्य किया गया है जो अभी अधूरा है। इसी कारण विभाग ने वहां कार्यों के लिए जिला प्रशासन से निरीक्षण कर रायशुमारी की मांग की है। जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर हामी भरी जा चुकी है। इस मौके पर एसडीएम नवाजिश खलिक, ईओ रोहिताश शर्मा, आरईएस के एएई पंकज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed