{"_id":"61a2a41207662310d712e57e","slug":"great-importance-of-shri-ram-in-my-life-raza-murad-ramnagar-news-hld4459095179","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पहुंचे रजा मुराद: कहा- मेरे जीवन में प्रभु राम का बड़ा महत्व, उनकी कृपा से ही मैं आज इस मुकाम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पहुंचे रजा मुराद: कहा- मेरे जीवन में प्रभु राम का बड़ा महत्व, उनकी कृपा से ही मैं आज इस मुकाम पर
Sun, 28 Nov 2021 10:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:25 AM IST
सार
अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि श्रीराम का उनके जीवन में बेहद प्रभाव है। उनका गृह जनपद रामपुर है, जो श्रीराम के नाम पर है। उनका पूरा नाम रजा अली मुराद है, नाम के पहले तीन अक्षरों को मिलाओ तो राम बनता है।
विज्ञापन
रामनगर में दुकान के उद्घाटन पहुंचे फिल्म अभिनेता रजा मुराद।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरे जीवन में प्रभु राम का बड़ा महत्व है, उनकी कृपा से ही मैं आज इस मुकाम पर हूं। रामनगर पहुंचकर मुझे बेहद खुशी हो रही है, क्योंकि शहर भी श्रीराम के नाम पर ही है। यह बात अभिनेता रजा मुराद ने कही। वह छोई स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक दुकान का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
14 साल कड़ी मेहनत के बाद मिला राम तेरी गंगा मैली में ब्रेक
अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि श्रीराम का उनके जीवन में बेहद प्रभाव है। उनका गृह जनपद रामपुर है, जो श्रीराम के नाम पर है। उनका पूरा नाम रजा अली मुराद है, नाम के पहले तीन अक्षरों को मिलाओ तो राम बनता है। 14 साल कड़ी मेहनत करने के बाद उन्हें राम तेरी गंगा मैली फिल्म में ब्रेक मिला।
विज्ञापन
कोई भी अभिनेता विलेन नहीं बनना चाहता
राम तेरी गंगा मैली फिल्म ने मेरे जीवन की कायापलट दी। अभिनेता के अनुसार वह भी धर्मेंद्र की तरह हीरो बनना चाहते थे, लेकिन हालात की वजह से वह विलेन बने। कहा कोई भी अभिनेता विलेन नहीं बनना चाहता है। हालात के आगे मजबूर होकर जो रोल मिले, उसे निभाते रहे और आज इस मुकाम पर हूं।
विज्ञापन