फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Graphic Era employee dies after coming into contact with high-tension line.

Nainital News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से ग्राफिक एरा के कर्मचारी की मौत

Sun, 07 Jun 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 07 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Graphic Era employee dies after coming into contact with high-tension line.
भीमताल(नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में शनिवार की सुबह सफाई करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी के मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने भीमताल सीएचसी में यूनिवर्सिटी के खिलाफ आक्रोश जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांचकर मुआवजे के साथ नौकरी देने की मांग की है। मृतक के बड़े भाई ने भीमताल पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। यूनिवर्सिटी के निदेशक ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी समेत अन्य आश्वासन दिया है।
विज्ञापन




ओखलकांडा की ग्राम पंचायत जमराड़ी निवासी जगदीश सिंह बोरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई तेज सिंह बोरा (35) पुत्र नारायण सिंह बोरा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में हाउसकीपिंग स्टाफ में कार्यरत था। उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह उन्हें ग्राफिक एरा के पास की एक दुकान से फोन आया कि आपके भाई को कॉलेज में करंट लग गया है और उसे भीमताल सीएचसी ले जाया गया है। जगदीश ने कहा कि सीएचसी पहुंचने पर पता चला कि उनके भाई की मौत हो गई थी।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से मुझे घटना की जानकारी नहीं दी गई थी। उन्हें पता चला कि कॉलेज और सफाई कंपनी की ओर से उसके भाई को छत पर चढ़ाकर नंगे पैर छत का पानी साफ कराया जा रहा था। उन्होंने कहा कि छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उनके भाई की मौत हुई है। कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही से उसके भाई की जान चली गई। जगदीश ने कहा कि उसके भाई के दो बच्चे हैं, पत्नी है। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भाई के परिवार को उचित मुआवजा और पत्नी को नौकरी देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरे लोग



तेज सिंह बोरा की मौत की खबर लगते ही भीमताल और ओखलकांडा क्षेत्र के स्थानीय लोग भी सीएचसी पहुंचे। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट, विनीत जोशी, रवि कुमार ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही के चलते तेज सिंह को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन के निदेशक का घेराव करते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, बच्चों की शिक्षा और पत्नी को नौकरी देने की मांग की। साथ ही पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलेज के चलते क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। कॉलेज में नौकरी करने वाले कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। साथी कर्मचारी की मौत के बाद अन्य कर्मचारियों में नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने सफाई कंपनी के अधिकारियों को खरीखोटी सुनाते हुए और संस्थान को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। काम के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।



संस्थान की ओर से मृतक की पत्नी या भाई को नौकरी दी जाएगी। बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जिम्मेदारी ली जाएगी। सफाई के लिए संस्थान की ओर से एक कंपनी को ठेका दिया है। कंपनी की ओर से ही सफाई के लिए कर्मियों को भेजा जाता है। कंपनी के मैनेजर ने बताया कि तेज सिंह के परिवार का नंबर नहीं था। पड़ोसी को मृतक के घर घटना की सूचना देने के लिए भेजा गया था। - अनिल कुमार नायर, निदेशक ग्राफिक एरा




परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा है। -रविकांत सेमवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी, भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed