फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Granddaughter raped granddaughter in Bhimtal

भीमताल में दादा ने पोती के साथ किया दुष्कर्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Granddaughter raped granddaughter in Bhimtal
भीमताल(नैनीताल)। नगर क्षेत्र में एक दादा पर नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दादा के खिलाफ पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी दादा फरार है। पुलिस आरोपी की खोजबीन में लग गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि भीमताल के एक ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को एक अधेड़ व्यक्ति (रिश्ते में दादा) अपनी नाबालिग पोती को घर में अकेली देख उसे पैसे का लालच देकर खेत में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने डर सहमकर पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन पीड़िता को लेकर भीमताल थाने में पहुंचे। थाने में देर रात पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। आरोपी फरार है, उसकी खोजबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed