फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Grain Distribution in Nainital Distribution

रामनगर में निशुल्क राशन का वितरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Grain Distribution in Nainital Distribution
रामनगर में अन्नोत्सव कार्यक्रम की विधायक दीवान सिंह बिष्ट खाद्यान्न देते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर/नैनीताल/भवाली/गरमपानी/पहाड़पानी/कालाढूंगी। जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत उपभोक्ताओं को निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को रामनगर में अन्नोत्सव कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने ग्राम टांडा में राशन डीलर महेश भारद्वाज की दुकान पर सोमवार को निशुल्क राशन वितरण किया गया। उन्होंने 13 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक दीपचंद्र बेलवाल, एसडीएम गौरव चटवाल आदि मौजूद रहे।

इधर, नैनीताल में मैसर्स केंद्रीय उपभोक्ता भंडार में कई लोगों को राशन किट दिए गए। वहीं भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने राशन डीलर पीतांबर पढालानी की दुकान में 20 परिवारों को 10 किलो के राशन के बैग वितरित किए गए। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सभासद नंद किशोर पांडे आदि मौजूद रहे। इधर, लोहली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने डीलर पंकज दानी की दुकान में राशन किट वितरित किए। वहीं धारी ब्लॉक के चौरलेख में भी ग्रामीणों को राशन के किट दिए गए। इस दौरान एसडीएम योगेश सिंह मेहरा, तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, कालाढूंगी नगर और गुलजारपुर बंकी में भी राशन वितरण किया गया। इस दौरान तहसीलदार प्रियंका रानी, ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed