फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Govt nashamukti hospital open in Kuamaun

पिथौरागढ़ में खुला का पहला मानसिक रोग क्लीनिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Govt nashamukti hospital open in Kuamaun
पिथौरागढ़ में मानसिक रोग क्लीनिक का शुभारंभ करते न्यायामूर्ति। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कुमाऊं का पहला सरकारी मानसिक रोग क्लीनिक खुल गया है। अब मनोरोगियों के उपचार के लिए जिले से बाहर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। नशे के गिरफ्त में आए लोगों का उपचार भी यहां आसानी से हो सकेगा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने शनिवार को मानसिक रोग क्लीनिक और नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल परिसर के एसटीडी क्लीनिक में केंद्र खोला है। उन्होंने कहा कि सीमांत में केंद्र खुलने से लोगों को इसका लाभ मिलेेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि मानसिक रोग और नशा मुक्ति केंद्र में पांच लोगों का स्टाफ तैनात रहेगा। इनमें एक डॉक्टर और चार कर्मी शामिल हैं। केंद्र के चार कमरों में दो बेड हैं। जहां पर मरीजों की काउंसलिंग की जाएगी। उसके बाद उनकी स्थिति देखते हुए उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि यहां घुमंतु मनोरोगियों का भी उपचार किया जाएगा। अगर भविष्य में मरीजों की संख्या बढ़ती है तो केंद्र का विस्तार किया जाएगा। बताया कि यह कुमाऊं का पहला सरकारी केंद्र है। केंद्र के प्रभारी डॉ. ललित भट्ट ने कहा कि केंद्र में मनोरोगियों और नशे की गिरफ्त में आए लोगों के उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

इस दौरान जिला जज डॉ. जीके शर्मा, सदस्य सचिव उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव खुल्बे, एसपी सुखबीर सिंह, सीडीओ अनुराधा पाल, एडीएम आरडी पालीवाल, सिविल जज सीनियर डिविजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार द्विवेदी, सीएमओ डॉ. एचसी पंत, पीएमएस केसी भट्ट, अध्यक्ष जिला बार संघ मोहन चंद्र भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed