फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Governor Seminar Nature Balance

विकास ऐसा हो, जो विनाश का कारण न बने: राज्यपाल

Thu, 30 Mar 2023 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 30 Mar 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Governor Seminar Nature Balance
बुधवार को नैनीताल में कुविवि के भूगर्भ विभाग की ओर से आयोजित संगोष्ठी के दौरान अतिथि को गमला भे
नैनीताल। उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य एवं संपदाओं से संपन्न है लेकिन मानवीय क्रिया-कलापों से प्रकृति के साथ संतुलन बिगड़ने से यहां प्रकृति का रौद्र रूप भी सामने आता रहता है। ऐसे में यह संतुलन जरूरी है कि विकास ऐसा हो जो विनाश का कारण न बने। यह बात राज्यपाल व कुलाधिपति ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के जियोलॉजी विभाग की ओर से जियोहजार्ड रिस्क असेसमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट ऑफ़ उत्तराखंड हिमालय विषय पर संगोष्ठी को वर्चुअल संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि खतरे कम करने के लिए राज्य को भूमि उपयोग योजना, पूर्व चेतावनी प्रणाली, पूर्वानुमान, निगरानी और आपातकालीन उपायों की आवश्यकता है। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने राज्य की विशिष्ट परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश में आपदा नीति निर्धारण लिए विशेष कदम उठाने की बात कही। सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन पुरस्कार एवं राष्ट्रीय भू-वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. पीयूष रौतेला ने कहा कि आपदाओं को रोका नहीं जा सकता है। गोष्ठी को वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक डॉ. अशोक सिंह, प्रो. सीसी पंत, डॉ. बीएस कोटलिया, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. एके पांडेय, डॉ. टीआर मरथा, प्रो. एसएन लाभ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. प्रदीप गोस्वामी ने अतिथियों का स्वागत कर गोष्ठी की रूपरेखा प्रस्तुत की। यहां निदेशक आइक्वैक प्रोफेसर राजीव उपाध्याय, प्रोफेसर संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. रितेश साह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed