फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Governor reached Nainital on three-day stay

Nainital News: तीन दिवसीय प्रवास पर नैनीताल पहुंचे राज्यपाल

Fri, 29 Sep 2023 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 29 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Governor reached Nainital on three-day stay
बृहस्पतिवार को नैनीताल स्थित राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट करते हाईकोर्ट के
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) बृहस्पतिवार की दोपहर बाद तीन दिवसीय प्रवास पर नैनीताल पहुंच गए हैं। यहां राजभवन पहुंचने पर जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने महामहिम से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन

तयशुदा कार्यक्रम के तहत राज्यपाल गुरुवार शाम चार बजे कैलाखान हैलीपैड पहुंचे। जहां से वह कार से राजभवन को रवाना हुए। राजभवन पहुंचने पर जिलाधिकारी वंदना, डीआईजी डाॅ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा, एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा, लालकुआं की सीओ संगीता और एसडीएम प्रमोद कुमार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस टीम की ओर से राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर पेश किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक राज्यपाल 29 सितंबर को भवाली स्थित उजाला एकेडमी में आयोजित होने वाले न्यायाधीशों की कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed