{"_id":"eca5c39d79a459f7deb86b161c793c8f","slug":"governor-paul-arrived-nainital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल पहुंचे राज्यपाल पॉल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल पहुंचे राज्यपाल पॉल
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राज्यपाल डॉ. केके पॉल शनिवार की दोपहर 12 बजे कैलाखान हैलीपैड में पहुंचे जहां डीएम दीपक रावत, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
कैलाखान स्थित हैलीपैड से राज्यपाल कार द्वारा राजभवन पहुंचे, जहां पर मंडलायुक्त अवनेंद्र सिंह नयाल, राज्यपाल के सचिव एके ढौंडियाल, राजभवन के अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत, अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
राजभवन पहुंचने पर महामहिम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने राजभवन के अधिकारियों से कुछ जानकारियां भी ली। वहां राज्यपाल के परिसहाय डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, अधिशासी अभियंता डीएस नबियाल, राजभवन के व्यवस्था अधिकारी बीएस बसनाल, सहायक सूचना निदेशक योगेश मिश्रा, एसडीएम शिवचरण द्विवेदी आदि थे।
विज्ञापन
राजभवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल डॉ. केके पॉल रविवार की सुबह 9:50 बजे राजभवन से प्रस्थान कर डीएसबी कैंपस पहुंचेंगे, जहां वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।