फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   governor meeting business

होम स्टे योजना से रोका जा सकता है पलायन : राज्यपाल

Sat, 03 Jun 2023 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 03 Jun 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
governor meeting business
भीमताल (नैनीताल)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिक गतिविधियों का आधार है और होम स्टे योजना पलायन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने अधिकारियों से लोगों को होम स्टे में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को राज्यपाल ने भीमताल क्षेत्र में बने रॉक हिल इन और महाजन होम स्टे का भ्रमण किया और होम स्टे संचालकों से जानकारी ली। केएमवीएन एमडी और सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि इस वर्ष 900 से अधिक होम स्टे पंजीकृत हो चुके हैं जिनकी संख्या पिछले साल 200 थी। राज्यपाल ने मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत आने वाले स्थानों पर केएमवीएन की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन



कारोबारी बोले- जाम और पार्किंग बड़ी समस्या
राज्यपाल ने एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर भीमताल क्षेत्र की चुनौतियों और समस्या पर चर्चा की। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। राज्यपाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह उत्तराखंड में प्रगति ला सकते हैं। उन्होंने महिलाओं से उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग करने को कहा। राज्यपाल ने भीमताल और भवाली होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव मांगे। होटल कारोबारियों ने भीमताल-भवाली में जाम और पार्किंग की समस्या से अवगत कराया। भीमताल झील के सौंदर्यीकरण के लिए ठोस योजना बनाने, फुटपाथ और लाइटिंग व्यवस्था के सुझाव दिए। राज्यपाल ने समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। इस होटल कारोबारी विनोद गुणवंत, महेंद्र वर्मा, राजेंद्र प्रसाद कपिल, नितिन राणा, नितेश बिष्ट, विजय कुमार झा, अखिलेश सेमवाल, विपिन पांडे, कैलाश सुयाल, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed