{"_id":"572113954f1c1bb938a91ce0","slug":"governor-dr-kk-paul","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि खोजेगा भूजल स्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि खोजेगा भूजल स्रोत
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Thu, 28 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल डाॅ. केके पॉल
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। राज्यपाल डाॅ. केके पॉल ने कहा सूबे में पेयजल समस्या से निपटने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिलास्तर पर पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए सभी जिलाधिकारियों को बजट मुहैया करा दिया गया है, ताकि वे अपने स्तर से समय पर पानी मुहैया करा सकें। बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय को नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्रोतों का सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
राज्यपाल डा.पॉल ने बुधवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान बढ़ते पेयजल संकट पर चिंता जताई। कहा कि प्रदेश में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए शासन स्तर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। नैनीझील के गिरते जलस्तर का समाधान निकालने के लिए कुमाऊं विवि नैनीताल ने दिलचस्पी ली है।
विज्ञापन
इसी को ध्यान में रखते हुए कुलपति प्रो.होशियार सिंह धामी को निर्देश दिए गए हैं कि वह नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्रोतों का सर्वे कराएं। साथ ही नैनी झील को रिचार्ज करने का स्थायी हल ढूंढें। जंगलों में लगातार बढ़ रहीं आग लगने की घटनाओं पर भी राज्यपाल चिंतित दिखे। उन्होंने जनसामान्य से पर्यावरण और जंगलों को बचाने के लिए सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन