फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Governor Baby Rani arrives in Nainital on nine-day stay

नौ दिवसीय प्रवास पर नैनीताल पहुंची राज्यपाल बेबी रानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Governor Baby Rani arrives in Nainital on nine-day stay
राजभवन में पुलिस गारद की सलामी लेती राज्यपाल बेबी रानी मौर्य - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य नौ दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को नैनीताल पहुंची। यहां पहुंचने पर हैलीपैड और राजभवन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वह सात नवंबर तक नैनीताल में प्रवास करेंगी।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मौर्य शुक्रवार दोपहर राजभवन पहुंची, जहां उन्हें पुलिस की गारद ने सलामी दी। राजभवन पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया गया। मौर्य ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से संक्षिप्त विचार विमर्श कर कुमाऊं मंडल की वर्तमान स्थितियों, विकास कार्यों और कोविड-19 के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में राज्यपाल मौर्य ने कहा कि वह शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की जानकारी लेंगी। कहा कि नैनीताल प्रवास के दौरान वह कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगी, ताकि अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल पहुंचने पर आईजी कुमाऊं अजय रौतेला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह जंगपांगी, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी, सामान्य प्रबंधक केएमवीएन अशोक जोशी, एसडीएम विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन आदि ने राज्यपाल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed