फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Government public's killers sentenced

सरकार के हत्यारों को सजा सुनाए जनता

Fri, 13 Jan 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Government public's killers sentenced
सरकार के हत्यारों को सजा सुनाए जनता - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के बूथ, बाजार, ब्लाक, जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सभा में बदल गया। सभा में सीएम हरीश रावत ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार की हत्या करने वालों को जनता धारा 302 के तहत सजा सुनाए। चुनाव से ऐन पहले सीएम को बूथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अहमियत का एहसास हुआ।

विज्ञापन


कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं के लिए सीएम आवास के दरवाजे हमेशा खुले रहने चाहिए। सीएम ने सरकार की जनहित योजनाओं का बखान किया तो सत्ता में लौटने पर विकास का प्लान भी बताया। साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संकल्प कराया कि 2019 में कांग्रेस के लिए केंद्र का रास्ता उत्तराखंड से होकर जाएगा। खास बात यह रही कि सुझाव लेने के लिए आयोजित किया गया 17 विधानसभाओं का सम्मेलन भाषणबाजी में बदल गया।
विज्ञापन


एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम हरीश रावत ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता किले के प्रहरी होेते हैं। कहा कि चुनाव अब कार्यकर्ताओं के हवाले है। पांच वर्षों के कार्योें की अग्निपरीक्षा एक दिन में (15 फरवरी) होगी। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में आज 24 घंटे बिजली मिल रही है, साथ ही राज्य तेजी से विकास करने वाले छह राज्यों की सूची में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ गई है। सीएम ने भाजपा का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रहे हैं, लेकिन 132 साल पुरानी पार्टी का इतिहास कैसे खत्म हो जाएगा। प्रदेश के लोग महात्मा गांधी, पं जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को कैसे भूल पाएंगे। देश के लिए उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि 1000 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है मगर सीट सिर्फ 70 हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिसको टिकट देंगे, सब मिलकर उसे चुनाव लड़ाएंगे। कहा कि उत्तराखंड मुक्त भाजपा की शुरूआत 11 मार्च को हो जाएगी। सभा को वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश, राजस्व मंत्री यशपाल आर्या ने संबोधित किया। सभा में सुमित हृदयेश, संजीव आर्या समेत अन्य वक्ताओं ने मनभेद और मतभेद दूर कर चुनाव में उतरने की बात कही।

साथ देने वालों को कैसे छोड़ दें

मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने पीडीएफ के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी के बाद सीएम कांग्रेसियों पर जमकर बरसे। सीएम रावत ने कहा कि पीडीएफ ने सरकार चलाने में कांग्रेस का पूरी तरह से साथ दिया है।  हर मुश्किल घड़ी में पीडीएफ कांग्रेस के साथ मजबूती सेे खड़ी रही। ऐसे में पीडीएफ के नेताओं से पल्ला कैसे झाड़ा जा सकता है। साथ देने वालोें के साथ धोखा करना न तो कांग्रेस की परंपरा है और न कांग्रेेस के खून में है।

संगठन पर खर्च कर देते पैसा

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हरीश मेहता ने सम्मेलन में कहा कि प्रशांत किशोर की टीम पर जितना पैसा खर्च किया गया उतना पैसा संगठन पर खर्च किया जा सकता था। संगठन पर अगर यह पैसा खर्च किया गया होता और दो महीने पहले से तैयारी की जाती तो आज कांग्रेस और अधिक मजबूत होकर उभरती।


मैनेजमेंट गुरु बंद कमरे में देंगे कार्यकर्ताओं को टिप्स

मैनेजमेंट गुरु प्रशांत किशोर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भविष्य में चुनाव जीतने के लिए बंद कमरे में टिप्स दे सकते हैं। पीके की 45 सदस्यीय टीम ने पिछले कुछ समय से हल्द्वानी में डेरा डाल रखा है। टीम ने बृहस्पतिवार को नैनीताल रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में बूथ, बाजार, ब्लाक, जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से तीन चुनावी मुद्दे और जीत के तीन मंत्र को लेकर सुझाव लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed