{"_id":"66ac2e58a6393475820b3df4","slug":"government-completely-failed-in-disaster-management-sumit-haldwani-news-c-8-1-hld1023-401099-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार आपदा प्रबंधन में पूरी तरह फेल : सुमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार आपदा प्रबंधन में पूरी तरह फेल : सुमित
Fri, 02 Aug 2024 06:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आपदा प्रबंधन के मामले में सरकार को पूरी तरह फेल बताया। कहा कि जिस ऑलवेदर रोड को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकार बड़े-बड़े दावे करती थी उस सड़क का हाल किसी से छिपा नहीं है।
बृहस्पतिवार को हुई एक होटल में पत्रकार वार्ता में विधायक सुमित ने कहा कि भाजपा राज में केदारनाथ बाबा के साथ छल हुआ और 125 करोड़ लागत के सोने के चढ़ावे का कोई अता-पता नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं से जनता त्रस्त है। हल्द्वानी में जाम के नाम पर रोड चौड़ीकरण कर शहर को उजाड़ने से बेहतर होता कि हल्द्वानी में लंबित आईएसबीटी और रिंग रोड की सौगात दी जाती।
उन्होंने कहा कि वाहनों की फिटनेस और गौला नदी में खनन कार्य को निजी हाथों में देकर कमीशन का खेल खेला जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, हरीश मेहता, हेमंत बगडवाल, डॉ. मयंक भट्ट, सुहेल सिद्दीकी आदि थे। माई सिटी रिपोर्टर